विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashutosh Rana: उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एक्टर आशुतोष राणा, भस्म आरती में भी लिया हिस्सा

Published: Thu, 04 Apr 2024 09:30 AM (IST)

आशुतोष राणा इन दिनों फिल्म वॉर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म से जुड़ी अपडेट लगातार सुनने ...और पढ़ें

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे आशुतोष राणा, (X Image)
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे आशुतोष राणा, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा महाकाल के दर्शन करने मध्य प्रेदश के उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा- अर्चना की। मंदिर से आशुतोष राणा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आशुतोष राणा तस्वीरों में सफेद पायजामा कुर्ता और काले रंग का नेहरू जैकेट पहने मंदिर परिसर में बैठे हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan और 'मैदान' की टक्कर के बीच अक्षय कुमार ने अजय देवगन को भेजा मैसेज, फिल्म पर कही ये बात

आशुतोष राणा ने किये बाबा के दर्शन

आशुतोष राणा ने भस्म आरती में भी शामिल हुए। एक्टर भस्म आरती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया। एक्टर ने इस इस विजिट को लेकर अपना अनुभव भी शेयर किया।

खास होती है भस्म आरती

मंदिर के पुजारियों के मुताबिक परंपरा का पालन करते हुए ब्रह्म मुहूर्त में बाबा महाकाल के पट खोले जाते हैं। इसके बाद दूध, दही, घी, चीनी, शहद और पंचामृत से भगवान महाकाल का अभिषेक किया जाता है। अंत में ढोल-नगाड़ों और शंख बजाने के साथ महादेव की भस्म आरती की जाती है।

आशुतोष की हिट फिल्में

आशुतोष राणा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के साथ लंबे वक्त से जुड़े हुए हैं। एक्टर 'दुश्मन, 'संघर्ष', 'पठान', 'वॉर', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'धड़क', 'सिम्बा' जैसी फिल्मों में  और 'राज' सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

'वॉर 2' में आएंगे नजर

आशुतोष राणा अगली बार फिल्म वॉर 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही 'वॉर 2' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 2025 में थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म का प्रोडक्शन यश राज फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Crew Box Office Day 5: टर्बुलेंस से बाल-बाल बची 'क्रू', पांचवें दिन गिरकर खड़ी हुई कृति-करीना और तब्बू की फिल्म

सुपरहिट फिल्म का है सीक्वल

'वॉर 2' फिल्म 2019 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में थे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, इस हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा ने 2019 में रिलीज होने के सात दिनों के भीतर 200 करोड़ रुपये की कमाई की। 'वॉर' साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।