विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crew Box Office Day 5: टर्बुलेंस से बाल-बाल बची 'क्रू', पांचवें दिन गिरकर खड़ी हुई कृति-करीना और तब्बू की फिल्म

Published: Tue, 02 Apr 2024 09:06 PM (IST)

करीना कपूर कृति सेनन और तब्बू की फिल्म क्रू बॉक्स ऑफिस (Crew Box Office Day 5) पर नोट छाप रही ...और पढ़ें

टर्बुलेंस से बाल-बाल बची 'क्रू', (X Image)
टर्बुलेंस से बाल-बाल बची 'क्रू', (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टार 'क्रू' बॉक्स ऑफिस (Crew Box Office Collection Day 5) पर अपना दम दिखा रही है। तीनों एक्ट्रेस का काम दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और थिएटर्स हाउसफुल जा रहे हैं। 'क्रू' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही है, लेकिन मंगलवार को फिल्म थोड़ा लड़खड़ा गई। हालांकि, 'क्रू' ने मामले को बिगड़ने से संभाल लिया।

बॉक्स ऑफिस पर 'क्रू' के लिए आने वाला समय कठिन होने वाला है, क्योंकि ईद पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो आते ही सारे बिजनेस हथिया लेंगी। ऐसे में 'क्रू' के पास सिर्फ चंद ही बचे हैं लागत निकालने के लिए।

यह भी पढ़ें- Crew Box Office Day 1: 'क्रू' ने आते ही छीना 'शैतान' के मुंह से निवाला, ओपनिंग डे पर हथिया लिया पूरा बिजनेस

वीकेंड पर 'क्रू' ने छापे नोट

करीना कपूर,कृति सेनन और तब्बू की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर स्मूथ लैंडिंग की। ओपनिंग डे पर 'क्रू' ने 9.25 करोड़ के साथ टिकट खिड़की पर खाता खोला। वहीं, दूसरे दिन बिजनेस 9.75 करोड़ रहा, जबकि रविवार को फिल्म ने 10 करोड़ के करीब बीच बिजनेस किया। इसके साथ ही ओपनिंग वीकेंड पर 'क्रू' ने लगभग 30 करोड़ कमा लिए।

मंगलवार को कैसा रहा बिजनेस

'क्रू' ने मंडे टेस्ट में भी अपना दम दिखाया। सोमवार का दिन बॉक्स ऑफिस पह ज्यादातर फिल्मों के लिए कठिन होता है। ऐसे में बिना किसी हॉलिडे के भी 'क्रू' ठीक- ठाक कमाई कर ले गई। मंडे टेस्ट में फिल्म ने 4.20 करोड़ कमाए। वहीं, अब मंगलवार की बात करें, तो बिजनेस में गिरावट आई है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 2 अप्रैल को 2.76 करोड़ कमाए है। इसके साथ ही रिलीज के पांच दिनों में 'क्रू' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 36.46 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Crew: करीना, कृति और तब्बू की 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएगी गर्दा, 75 से भी ज्यादा देशों में हो रही रिलीज

मुश्किल होगा 'क्रू' का सफर

ईद पर बड़े 'मियां छोटे मियां' और 'मैदान' थिएटर्स में दस्तक देने वाली हैं। एक सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म है, तो दूसरी में अजय देवगन हैं। दोनों ही फिल्मों का दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इनकी रिलीज के साथ 'क्रू' के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल फिल्म के पास बिजनेस करने का अभी एक हफ्ते का वक्त है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।