Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Crew Box Office Day 1: 'क्रू' ने आते ही छीना 'शैतान' के मुंह से निवाला, ओपनिंग डे पर हथिया लिया पूरा बिजनेस

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 11:20 PM (IST)

    क्रू बॉक्स ऑफिस (Crew Box Office Collection Day 1) पर दस्तक दे चुकी है। टीजर रिलीज के वक्त से ही दर्शक फिल्म की राह देख रहे थे। वहीं अब शुक्रवार को थि ...और पढ़ें

    'क्रू' ने ओपनिंग डे पर हथिया लिया पूरा बिजनेस, (X Image)
    'क्रू' ने ओपनिंग डे पर हथिया लिया पूरा बिजनेस, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की फिल्म 'क्रू' की रिलीज का दर्शक इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने अपने आने से पहले ही माहौल बना दिया। टीजर की छोटी- सी झलक ने एक्साइटमेंट बढ़ा दिया और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो बस 'क्रू' की ही चर्चा होती रही है। दर्शकों की बेसब्री के बीच शुक्रवार को फिल्म रिलीज कर दी गई।

    इसके साथ ही अब फिल्म के पहले दिन की बिजनेस रिपोर्ट भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर 'क्रू' (Crew Box Office Collection Day 1)ने तहलका मचाया या फिर सन्नाटा पसरा रहा...

    यह भी पढ़ें- Crew: करीना, कृति और तब्बू की 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएगी गर्दा, 75 से भी ज्यादा देशों में हो रही रिलीज

    मसाले से भरपूर है फिल्म

    'क्रू' के ट्रेलर में कहानी की एक झलक देखने को मिली थी। जिसमें नजाकत से रहने वाली एयर होस्टेस के संघर्ष से लेकर हवा में होने वाली तस्करी तक, काफी मसाला शामिल था। 'क्रू' के पहले दिन का बिजनेस देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म काफी हद तक एंटरटेनमेंट का वादा पूरा करने में खरी उतरी है।

    पहले दिन 'क्रू' ने कमाए कितने करोड़ ?

    'क्रू' को भारत के साथ 75 से भी ज्यादा देशों में रिलीज किया गया है। इसके साथ ही 1400 से भी ज्यादा स्क्रीन्स फिल्म को मिले। खाड़ी देशों में भी 'क्रू' को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिला, जिसने फिल्म को एडवांस बुकिंग में फायदा पहुंचाया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक ओपनिंग की है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस (भारत) पर लगभग 6.30 करोड़ का बिजनेस किया है।

    यह भी पढ़ें- Ramayana: 'रावण' की पत्नी 'मंदोदरी' बनेगी टीवी की ये बड़ी एक्ट्रेस, 'रामायण' में यश संग जमेगी जोड़ी ?

    'शैतान' के मुंह से छीना निवाला

    'क्रू' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस ठीक-ठाक शुरुआत की है। जबकि मुकाबले में अजय देवगन और आर माधवन की 'शैतान' है। थिएटर्स में ये फिल्म अपने तीन हफ्ते पूरे कर चुकी है। अब बिजनेस भी सिमटकर एक करोड़ के करीब रह गया है, जो आने वाले समय में गिरकर लाख तक पहुंच सकता है, क्योंकि बिजनेस हथियाने के लिए 'क्रू' मुकाबले में आ गई है। शुक्रवार को भी 'शैतान' गिरते- पड़ते एक करोड़ के करीब का ही बिजनेस कर पाई। 

    खबरें और भी