विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे अभिनेता Mohanlal, किया 3 करोड़ रुपये की मदद का एलान

Published: Sat, 03 Aug 2024 04:21 PM (IST)

केरल में भूस्खलन के बाद 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मलयालम एक्टर मोहनलाल ने ...और पढ़ें

मोहनलाल ने लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
मोहनलाल ने लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। केरल के वायनाड में 29 जुलाई की रात को भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ। इसकी वजह से जानमाल का काफी नुकसान हुआ और आपदा में कई लोग मारे गए। मरने वालों की संख्या खबर लिखे जाने तक 341 थी। ऐसे में जिले को काफी ज्यादा मदद की जरूरत है।

प्रभावित हुए कई क्षेत्र

शनिवार को सेना की वर्दी पहनकर,मलयालम अभिनेता मोहनलाल मुंडक्कई गांव का दौरा करने निकले। मोहनलाल इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं। हादसे पर दुख जताते हुए अभिनेता ने पीड़ितों के पुनर्वास के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। बता दें कि एक्टर विश्वशांति नाम से एक फाउंडेशन भी चलाते हैं। यह फाउंडेशन सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक चूरलमाला गांव में वेल्लारमाला स्कूल के जीर्णोद्धार का काम भी करेगा। भूस्खलन में इस स्कूल के कम से कम 20 छात्रों की जान चली गई है।

यह भी पढ़ें: SS Rajamouli पर बनी डॉक्यूमेंट्री इस दिन होगी रिलीज, खुशी से झूम उठे फैंस, बोले- इंडियन सिनेमा के महान फिल्ममेकर

फाउंडेशन चलाते हैं मोहनलाल

बता दें कि विश्वशांति फाउंडेशन एक नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन है जिसकी स्थापना मोहनलाल ने साल 2015 में की थी। इसका नाम उनके माता पिता के नाम पर है। मोहनलाल के पिता का नाम विश्वनाथम और माता का नाम शंथाकुमारी है।

इस दौरान उनके साथ सेवानिवृत्त सेना अधिकारी और फिल्म निर्माता मेजर रवि भी थे। मोहनलाल ने मौके पर बचाव अभियान चला रहे सेना के जवानों से मुलाकात की। अभिनेता को 2009 में भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया था।

इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट में मोहनलाल ने वायनाड में खोज अभियान में शामिल बचाव कर्मियों की सराहना की थी और 122 इन्फैंट्री बटालियन, टीए मद्रास के प्रयासों को भी धन्यवाद दिया था। ये सभी मिलकर राहत बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। अभिनेता ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में भी 25 लाख रुपये का योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें: Double ISMART Teaser: 'केजीएफ 2' के बाद साउथ में संजय दत्त की धमाकेदार वापसी, राम पोथिनेनी से कर रहे दो-दो हाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।