Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Salman Khan की फिल्म के चक्कर में 6 महीने तक याददाश्त खो बैठी थीं ये एक्ट्रेस, सिर पर आई थी गहरी चोट

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 02:15 PM (IST)

    अगर कुछ घंटे पहले कही बात याद न आए, तो इंसान को उलझन होने लगती है। हालांकि, एक ऐसी अदाकारा हैं, जिनके सिर पर ऐसी चोट आई थी कि उनको मेमोरी लॉस हो गया। ...और पढ़ें

    छह महीने के लिए एक्ट्रेस की हुई थी मेमोरी लॉस/ फोटो- Instagram

    छह महीने के लिए एक्ट्रेस की हुई थी मेमोरी लॉस/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. छह महीने के लिए अपनी याददाशत खो बैठी थी एक्ट्रेस

    2. सलमान खान की फिल्म के लिए कर रही थी तैयारियां

    3. चाहकर भी नहीं याद आई छह महीने की जिंदगी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक दिन की कही बात अगर दिमाग से निकल जाए और बाद में याद आए, तो पूरे दिन हम उलझन में रहते हैं, तो जरा सोचिए अगर छह महीने के लिए मेमोरी लॉस हो जाए तो क्या हो। जी हां, ऐसा एक अभिनेत्री के साथ हो चुका है, जब सलमान खान की फिल्म के लिए परफेक्ट दिखने के चक्कर में एक एक्ट्रेस अपनी याददाशत खो बैठी थी। 

    ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि इसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद करते हुए बताया था कि उनकी याददाश्त चली गई थी, जिसकी वजह से उन्हें कुछ भी याद नहीं था। कौन थी वह एक्ट्रेस जिनको नहीं याद जिंदगी के छह महीने, पढ़ें उनके बारे में दिलचस्प किस्सा:

    जिम्नास्टिक ट्रेनिंग के दौरान चली गई थी याददाश्त

    जिस एक्ट्रेस का जिक्र हम अपने लेख में कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि दिशा पाटनी (Disha Patani) हैं, जो आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। मिड डे की एक खबर के मुताबिक, दिशा ने साल 2022 में एक मीडिया इवेंट में अपनी याददाशत चले गाने की बात कही थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह सलमान खान की साल 2019 में रिलीज फिल्म 'भारत' के लिए जिम्नास्टिक सीख रही थीं, तो उस दौरान उनके सिर पर ऐसी चोट आई थी, जिसकी वजह से वह छह महीने के लिए अपनी मेमोरी खो बैठी थीं।

    एक्ट्रेस ने पुराने इंटरव्यू में बताया था, "अगर मैं उन छह महीनों के बारे में कुछ याद करना भी चाहूं, तो भी मुझे कुछ याद नहीं आता है।" इस दौरान दिशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "क्या मैं एक वीक में इंजरी फ्री हो पाऊंगी? मैं इधर-उधर गिरती-पड़ती क्यों रहती हूं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Awarapan 2 में खूंखार विलेन बनेगी 75 साल की एक्ट्रेस, फिर मुकम्मल नहीं होगी Emraan Hashmi की मोहब्बत? 

    disha patani

    34 साल की दिशा बरेली से रखती हैं ताल्लुक

    दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 बरेली उत्तरप्रदेश में हुआ था। वह एक हिंदू कुमाउनी राजपूत फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। दिशा पाटनी के पिता, जगदीश सिंह पाटनी पुलिस ऑफिसर हैं और उनकी मां एक स्वास्थ्य निरीक्षक हैं। दिशा की बड़ी बहन खुशबू भारतीय सेना में मेजर की पोस्ट पर कार्यरत थीं। आपको बता दें कि दिशा पाटनी ने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन उन्होंने दूसरे साल में ही इसे बीच में छोड़ दिया और मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं। वह 2013 में फेमिना मिस इंडिया इंदौर बनी थीं।

    dishapatani_1770698162_3829216082263844268_510093911

    इस फिल्म से दिशा पाटनी ने किया था डेब्यू

    दिशा पाटनी ने साल 2015 में वरुण तेज की फिल्म 'लोफर' से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में उन्हें साल 2016 में 'एम एस धोनी' की बायोपिक से डेब्यू का मौका मिला था। इसके बाद वह कुंग फु योगा, वेलकम टू न्यूयॉर्क, बागी 2, भारत और राधे जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। साल 2026 में दिशा पाटनी के पास 'वेलकम टू द जंगल' के अलावा, आवारापान 2 जसी बड़ी फिल्में हैं।

    यह भी पढ़ें- सूरज से अलगाव के बाद Disha Patani संग बॉन्डिंग पर बोलीं Mouni Roy? कहा- 'खुद को लकी मानती हूं कि...'