Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome To The Jungle: 3 साल से अटकी फिल्म को मिली हरी झंडी, 'वेलकम टू द जंगल' की नई रिलीज डेट आउट

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 03:33 PM (IST)

    Welcome To The Jungle Release Date: सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवीज में वेलकम टू द जंगल का नाम भी शामिल है। 3 साल के अटकी इस मल्टी स्टारर कॉमेड ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल रिलीज डेट अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    वेलकम टू द जंगल रिलीज डेट अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. वेलकम टू द जंगल की नई रिलीज डेट आउट

    2. इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म

    3. 3 साल पहले हुई थी इस मूवी की अनाउंसमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का एलान किया गया था। मल्टी स्टारर इस मूवी में हिंदी सिनेमा के कई मशहूर कलाकारों की भरमार है। बीच में ऐसी भी खबरें सामने आईं कि निर्देशक अहमद खान के डायरेक्शन में बनने वाली वेलकम टू द जंगल शायद ठंडे बस्ते में चली गई है। लेकिन अब फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा के साथ इस तरह की खबरों का खंडन हो गया है। 

    3 साल बाद अब वेलकम टू द जंगल की नई रिलीज डेट सामने आई गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज की जाएगी। 

    इस दिन रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल

    अक्षय कुमार के जन्मदिन के खास मौके पर 9 सितंबर 2023 को वेलकम टू द जंगल का फर्स्ट टीजर वीडियो मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया था और इस कॉमेडी फिल्म की आधिकारिक पुष्टि की गई। उस दौरान बताया गया था कि दिसंबर 2024 में वेलकम टू द जंगल को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Housefull 5 के बाद इन धांसू फिल्मों से Akshay Kumar बॉक्स ऑफिस पर करेंगे राज, 4 हैं हिट फ्रेंचाइजी की मूवीज

    welcome to the jungle (1)

    लेकिन ऐसा नहीं हो सका और बाद में ये मूवी 2025 तक के लिए टाल दी गई। अफसोस ये फिल्म बीते साल भी रिलीज नहीं हो सकी। अब फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर वेलकम टू द जंगल की नई रिलीज डेट की पुष्टि की है और बताया है कि 26 जून 2026 को अक्षय कुमार की ये मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    वेलकम टू द जंगल की बड़ी कास्ट

    बता दें कि वेलकम टू द जंगल अक्की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी वेलकम की तीसरी किस्त है।  इस मूवी में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, परेश रावल, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लिवर, मुकेश तिवारी, श्रेयस तलपडे, आफताब शिवदासानी, जैकलीन फर्नांडिस, संजय मिश्रा और कीकू शारदा जैसे कई कलाकार मौजूद हैं। हालांकि, पिछली 2 वेलकम मूवीज का हिस्सा रहने वाले अभिनेता नाना पाटेकर और अनिल कपूर इस बार नजर नहीं आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की फिल्म में हुई इस हसीना की एंट्री? विद्या बालन के बाद फाइनल हुआ नाम

    खबरें और भी