Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 के बाद इन धांसू फिल्मों से Akshay Kumar बॉक्स ऑफिस पर करेंगे राज, 4 हैं हिट फ्रेंचाइजी की मूवीज

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 02:36 PM (IST)

    Akshay Kumar Upcoming Movies साजिद नाडियाडवाला की लेटेस्ट कॉमेडी मूवी हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को काफी पसंद किया ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 के बाद अक्षय कुमार की आगामी फिल्में। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    हाउसफुल 5 के बाद अक्षय कुमार की आगामी फिल्में। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 100 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंची हाउसफुल 5
    2. हाउसफुल 5 के बाद अक्षय के पास 6 फिल्में
    3. साउथ सिनेमा में भी डेब्यू करने जा रहे अक्षय

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्मों की रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। साल में कई फिल्में रिलीज करना उनकी खासियत है और हाउसफुल 5 (Housefull 5) की रिलीज के बाद भी उनका बिजी शेड्यूल जारी रहेगा। 2025 और उसके बाद भी, अक्षय कुमार के पास एक से बढ़कर एक दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं जो फैंस को खुश करने के लिए काफी है।

    हाउसफुल 5 के बाद अक्षय कुमार किन अपकमिंग फिल्मों में नजर आने वाले हैं, यहां देखिए इसकी लिस्ट।

    कन्नप्पा (Kannappa)

    बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले अक्षय कुमार अब तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म कन्नप्पा है जिसमें एक्टर भगवान शिव की भूमिका दिखाएंगे।

    रिलीज डेट- 27 जून 2025

    यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection: गजब! दुनियाभर में 'हाउसफुल 5' ने उड़ा दिया गर्दा, 3 दिन में कमाई ने छुआ आसमान

    जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)

    सुभाष कपूर निर्देशित जॉली एलएलबी 3 जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा में अक्षय के साथ अरशद वारसी मुख्य भूमिका में हैं।

    रिलीज डेट- 19 सितंबर 2025

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle)

    कॉमेडी फ्रैंचाइजी वेलकम की यह तीसरी किस्त एक मल्टीस्टारर फिल्म होने वाली है। अक्षय के साथ इसमें दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, संजय दत्त, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर जैसे कई बड़े सितारे दिखाई देने वाले हैं।

    रिलीज डेट- 26 दिसंबर 2025

    भूत बंगला (Bhoot Bangla)

    15 साल बाद अक्षय कुमार प्रियदर्शन के साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों ने साथ में कई हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं। अब प्रियदर्शन निर्देशित अपकमिंग हॉरर कॉमेडी भूत बंगला में अक्षय वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल के साथ काम करने जा रहे हैं।

    रिलीज डेट- 2 अप्रैल 2026

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3)

    हिट फ्रेंचाइजी हेरा फेरी 3 में भी राजू बनकर अक्षय कुमार वापसी करने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली थी, लेकिन परेश रावल के अचानक एग्जिट ने इसकी शूटिंग पर असर डाला है। अक्षय फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    इन फिल्मों के अलावा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार सिद्धार्थ आनंद के साथ हॉरर फिल्म, राउडी राठौड़ 2 और ढिशूम 2 में दिखाई देंगे। अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है।

    यह भी पढ़ें- हाउसफुल 5 के धमाके बीच Akshay Kumar के हाथ लगी हॉरर फिल्म, 500 करोड़ की मूवी देने वाले डायरेक्टर से मिलाया हाथ?