Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 Worldwide Collection: गजब! दुनियाभर में 'हाउसफुल 5' ने उड़ा दिया गर्दा, 3 दिन में कमाई ने छुआ आसमान

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 01:55 PM (IST)

    Housefull 5 Worldwide Collection Day 3 अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 रिलीज के बाद से ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कारोबार कर रही है। भारत के अलावा ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. हाउसफुल 5 ए और बी वर्जन में हुई है रिलीज
    2. हाउसफुल 5 भारत में 100 करोड़ के पहुंची करीब
    3. दुनियाभर में अक्षय कुमार की मूवी का दिखा जादू

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Housefull 5 Box Office Collection Day 3 Worldwide: लग रहा है कि अक्षय कुमार से फ्लॉप का दाग हटने वाला है। OMG 2 को छोड़ पिछले तीन साल से अभिनेता एक हिट को तरस रहे थे। केसरी चैप्टर 2 और स्काई फोर्स के बाद अक्षय कुमार के हाउसफुल 5 से धमाल मचा रहे हैं। उनकी पिछली फिल्मों की परफॉर्मेंस ठीक-ठाक रही थी। मगर तीन दिन के हाउसफुल 5 का कलेक्शन देख लगता है कि अक्षय का स्टारडम वापस लौटने वाला है।

    तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी हाउसफुल 5 ने 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। साजिद नाडियाडवाला की हिट फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में काफी पसंद की गईं। ऐसे में हाउसफुल 5 को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी क्रेज है और यह सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में कमाल दिखा रहा है। 

    हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 ने पहले दिन ही दुनियाभर में बढ़िया कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने ओवरसीज और इंडियन कलेक्शन को मिलाकर टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले दिन 34 करोड़ रुपये के ऊपर किया था। दूसरे दिन बकरीद थी और वीकेंड थी, जिसका फायदा फिल्म को मिला। दो दिन में कलेक्शन 91 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया था। अब तीसरे दिन भी इसने तबाही मचा दी है।

    यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection: दो दिन में ही सुनामी बन गई 'हाउसफुल 5', विदेशों में भर-भरकर बटोरे नोट

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने तीसरे दिन दुनियाभर में 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तीन दिन का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 131.63 करोड़ रुपये हो गया है। सिर्फ ओवरसीज मार्केट में इसने 22.31 करोड़ रुपये कमा लिया है। भारत में नेट कलेक्शन 91.83 करोड़ हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 109 करोड़ रुपये के पार है। 

    कितना है बजट?

    हाउसफुल 5 अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्मों में से एक है। क्रूज पर हुई शूटिंग और 19 बड़े सितारों के साथ बनी फिल्म पर मेकर्स ने कथित तौर पर 240 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अगर हाउसफुल 5 अपना बजट वसूल कर लेती है तो यह हिट की कैटेगरी में शामिल हो जाएगी। फिलहाल, सोमवार का कारोबार ही हाउसफुल 5 की आगे की भविष्यवाणी कर पाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस के राजा बने अक्षय कुमार? दुनियाभर में पहले दिन की बंपर कमाई