Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 Box Office Collection Day 1: हाउसफुल 5 ने पहले दिन की बंपर कमाई, अक्षय ने स्काईफोर्स को छोड़ा पीछे

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 09:20 PM (GMT+05:30)

    Housefull 5 Box office Collection Day 1 अक्षय कुमार रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसा पहली बार हुआ है ...और पढ़ें

    कितना रहा हाउसफुल 5 का पहले दिन का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)
    कितना रहा हाउसफुल 5 का पहले दिन का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?
    2. अक्षय कुमार ने निभाया लीड रोल
    3. 6 जून को रिलीज हुई फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार के फैंस बेसब्री से अपने फेवरेट स्टारी की कॉमेडी फिल्म का इंतजार कर रहे थे। हाउसफुल 5 के साथ, स्टार ने इस रहस्य को और भी बढ़ा दिया है। मेकर्स ने इस फिल्में को दो अलग-अलग क्लामेक्स के साथ रिलीज करने का फैसला किया जिसने फैंस के लिए फिल्म के प्रति इसकी दिलचस्पी को और भी बढ़ा दिया है।

    क्या है फिल्म की मजबूत कड़ी?

    अगर आप मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं तो आपको हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B के तौर पर दो ऑप्शन देखने को मिलेंगे। इसमें सबसे बड़ा अंतर यही है कि फिल्म के लास्ट के 15 मिनट में आपको खास अंतर देखने को मिलेगा। फिल्म में दो कातिल हैं और 5 ए और 5 बी देखने वालों को दो अलग-अलग किलर दिखेंगे।

    यह भी पढ़ें: Housefull 5 X Review: फर्स्ट डे-फर्स्ट शो... 'हाउसफुल 5' थिएटर्स में पास या फेल? दर्शकों ने दिया अपना रिव्यू

    कौन-कौन से सितारे आए नजर

    अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाकरी, सोनम बाजवा जैसे कलाकारों से सजी फिल्म हाउसफुल 5 को 7018 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। हाउसफुल 5ए को 4074 और हाउसफुल 5बी को 2944 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। दोनों की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो हाउसफुल 5ए की कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 20.93 प्रतिशत रही, जबकि हाउसफुल 5बी की ऑक्यूपेंसी दर 10.76 प्रतिशत रही।

    कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?

    वहीं अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। अर्ली कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की खबर के मुताबिक खबर लिखे जाने तक फिल्म पहले दिन 18.55 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। वहीं ‘स्काई फोर्स’ ने ओपनिंग डे पर 11.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

    खबरें और भी

    इन कलाकारों से थी खास उम्मीद

    फिल्म एक कहानी एक क्रूज शिप पर हुई हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। एक अमीर अरबपति (रंजीत) की हत्या उसके उत्तराधिकारी जॉली को अपनी संपत्ति छोड़ने की घोषणा करने के कुछ समय बाद ही कर दी जाती है। ट्विस्ट यह है कि क्रूज पर तीन जॉली हैं - अक्षय, रितेश और अभिषेक। उनके साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी हत्या में संदिग्ध हैं। हालांकि फिल्म के रिव्यू की बात करें तो ऑडियंस से इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म का पूरा भार अपने कंधों पर लेकर चले हैं। एक लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी होने और श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, रंजीत और जॉनी लीवर जैसे अभिनेताओं के होने के बावजूद, फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही है।

    यह भी पढ़ें: Housefull 5 Review: पहले से ज्यादा मसाला और मस्ती लेकर आए अक्षय कुमार, कहानी जानकर खुद थिएटर तक दौड़े आएंगे आप