यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Housefull 5 Worldwide Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस के राजा बने अक्षय कुमार? दुनियाभर में पहले दिन की बंपर कमाई
Housefull 5 Worldwide Collection Day 1 अक्षय कुमार स्टारर मूवी हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन जमकर ...और पढ़ें

HighLights
- 6 जून को थिएटर्स में रिलीज हाउसफुल 5
- दो क्लाईमैक्स के साथ बना है हासउफुल 5
- पहले दिन हाउसफुल 5 की भारत में अच्छी ओपनिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Housefull 5 Box Office Collection Worldwide Day 1: तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी फिल्म हाउसफुल 5 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। बीते दिन फिल्म लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन यह इस साल की सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली फिल्म में शुमार हो गई है।
साजिद नाडियाडवाला की फ्रेंचाइजी हाउसफुल की सभी फिल्में खूब पसंद की गई हैं। अब तक इस फ्रेंचाइजी की चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और चारों ने दर्शकों के ऊपर अपनी अमिट छाप छोड़ी। अब 6 साल बाद छठी फिल्म भी आ गई है जिसके लिए फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट थी। अब मूवी को मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है।
हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भूल चूक माफ की कामयाबी के बीच हाउसफुल 5 ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी। काफी समय से फिल्म को लेकर बज भी खूब बना हुआ था और एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों की कमाई हो गई थी। ऐसे में पक्की उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन अच्छा कलेक्शन करेगी और हुआ भी ऐसा ही। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, पहले दिन हाउसफुल 5 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 24.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें- Housefull 5 X Review: फर्स्ट डे-फर्स्ट शो... 'हाउसफुल 5' थिएटर्स में पास या फेल? दर्शकों ने दिया अपना रिव्यू
इस लिहाज से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर हाउसफुल 5 की ओपनिंग काफी अच्छी हुई है। पहले दिन फिल्म क क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिला। ओवरसीज मार्केट में हाउसफुल 5 ने 5.15 करोड़ रुपये की कमाई है, जबकि इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 28.99 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से हाउसफुल 5 का पहले दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 34.14 करोड़ रुपये है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक आंकड़े शेयर नहीं किए हैं।
खबरें और भी
हाउसफुल 5 के दो क्लाइमैक्स
साजिद नाडियाडवाला निर्मित हाउसफुल 5 को 5 A और 5 B के साथ रिलीज किया गया है। यानी कि हाउसफुल 5 A का क्लाईमैक्स यानी किलर अलग होगा और 5 B का क्लाईमैक्स और किलर अलग होगा। यह नई थीम फिल्म की नैया डुबाती है या किनारे पर ले जाती है, यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।