Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की हुकूमत! इन 8 फिल्मों को रौंदकर आगे निकली हाउसफुल 5

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 08:13 AM (GMT+05:30)

    Housefull 5 Box Office Collection 2025 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही तहलका मचा रही है। पहले दो दिन में हाफ से ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 6 जून को रिलीज हुई थी हाउसफुल 5
    2. हाउसफुल 5 ने दो दिन में मार दी सेंचुरी
    3. हाउसफुल 5 में अलग-अलग क्लाईमैक्स

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे हिट फ्रेंचाइजी में से एक हाउसफुल की पांचवीं फिल्म भी सिनेमाघरों में उतर आई है। 15 साल पहले साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी और अब तक इस फ्रेंचाइजी की पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। दिलचस्प बात है कि सभी फिल्मों को दर्शकों से भर-भरकर प्यार मिला है।

    6 जून को हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी पिल्म को पहले 2024 में ही रिलीज किया जाना था, लेकिन किसी कारण इसे टाल दिया गया था। अब जब मूवी बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है तो इसे देखने वालों ने सिनेमाघरों को वाकई हाउसफुल कर दिया है।

    पहले दिन हाउसफुल 5 ने की बंपर ओपनिंग

    रिलीज से पहले ही हाउसफुल 5 की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग हुई थी। जब पहले दिन का कलेक्शन आया तो समझ आ गया था कि यह अक्षय कुमार से फ्लॉप का दाग धो देगी और अब बिजनेस से साफ भी हो गया है। पहले दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 24 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और दूसरे दिन तो फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

    यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस के राजा बने अक्षय कुमार? दुनियाभर में पहले दिन की बंपर कमाई

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    शनिवार को 25 प्रतिशत बढ़ी हाउसफुल 5 की कमाई

    अक्षय कुमार की फिल्म को वीकेंड को फायदा मिला है। शनिवार को दर्शक शुक्रवार की तुलना में ज्यादा थिएटर्स पहुंचे और हाउसफुल 5 का आनंद लिया। सैकनिल्क के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने दूसरे दिन यानी शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म की कमाई 25 प्रतिशत बढ़ी है। इस हिसाब से टोटल कलेक्शन 30 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, सिर्फ अनुमानित कमाई है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

    खबरें और भी

    इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

    हाउसफुल 5 से पहले सिनेमाघरों में अब तक कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिनमें से 8 बड़ी फिल्मों ने इस कॉमेडी मूवी के जितनी ओपनिंग नहीं की। 

    पहला दिन दूसरा दिन
    भूल चूक माफ 7 करोड़ 9.5 करोड़
    रेड 2 19.25 करोड़ 12 करोड़
    स्काई फोर्स 12.25 करोड़ 22 करोड़
    जाट 9.5 करोड़ 7 करोड़
    देवा 5.5 करोड़ 6.4 करोड़
    द डिप्लोमैट 4 करोड़ 4.65 करोड़
    केसरी चैप्टर 2 7.5 करोड़ 9.75 करोड़
    इमरजेंसी 2.5 करोड़ 3.6 करोड़

    यह भी पढ़ें- Housefull 5 Box Office Collection Day 2: Bakrid के दिन 'हाउसफुल 5' को मिली तगड़ी ईदी, दूसरे दिन हुआ छप्परफाड़ कलेक्शन