Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 Box Office Collection Day 2: Bakrid के दिन 'हाउसफुल 5' को मिली तगड़ी ईदी, दूसरे दिन हुआ छप्परफाड़ कलेक्शन

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 08:37 PM (GMT+05:30)

    Housefull 5 Collection Day 2 अक्षय कुमार रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करो ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 का दूसरे दिन का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)
    हाउसफुल 5 का दूसरे दिन का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 6 जून को रिलीज हुई हाउसफुल 5
    2. कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?
    3. दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ आई फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाउसफुल (Housefull) फ्रैंचाइज की पांचवीं फिल्म बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने 24 करोड़ रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन किया और आगे आने वाले दिनों में ये और भी तहलका मचाने के लिए तैयार है।

    क्या है 5A और 5B में अंतर?

    इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया गया है, हाउसफुल 5ए (Housefull 5A) और हाउसफुल 5बी (Housefull 5B) फिल्म के क्लाइमेक्स अलग-अलग होंगे। इसका मतलब ये हुआ कि अगर आप हाउसफुल 5ए देख रहे हैं तो आपको दूसरा कातिल दिखाई देगा और अगला बंदा जो हाउसफुल 5बी देख रहा होगा उस मूवी में कातिल कोई और ही होगा। कुल मिलकर बात करें तो पूरी फिल्म एक है सिर्फ 15 मिनट के क्लाइमेक्स में ऐसा अंतर बनाया गया है। फिलहाल इंडियन सिनेमा में ऐसा पहली बार हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Housefull 5 Box Office Collection Day 1: हाउसफुल 5 ने पहले दिन की बंपर कमाई, अक्षय ने स्काईफोर्स को छोड़ा पीछे

    कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर?

    इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और निकितिन धीर जैसे स्टार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में आपको कुल 24 कलाकार नजर आएंगे। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित यह फॉर्मूला कॉमेडी फिल्म 15 साल पहले साल 2010 में रिलीज हुई इस फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी है।

    कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?

    आज बकरा ईद है जोकि छुट्टी का दिन है उस हिसाब से ये उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को दूसरे दिन भी अच्छी शुरुआत मिल सकती है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, ऐसा लग रहा है कि फिल्म अपने दूसरे दिन 23-25 ​​करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है, जो कि कोई बुरा आंकड़ा नहीं है, लेकिन फिल्म का बजट काफी ज़्यादा है, इसलिए इसमें बहुत ज्यादा उछाल की जरूरत है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स देखें तो फिल्म ने अब तक दूसरे दिन 55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से दो दिन का कलेक्शन मिलाकर फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 43.61 करोड़ के पास पहुंच गया है।

    खबरें और भी

    क्या है फिल्म का बजट?

    हालांकि, अगर शाम और रात के शो में थिएटर में ज़्यादा भीड़ होती है, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि कलेक्शन 30 करोड़ रुपये के आसपास बड़े आराम से हो जाएगा। फिल्म को 240 करोड़ के महंगे बजट पर बनाया गया है। उस हिसाब से अपना बजट निकालने के लिए इसे पहले हफ्ते में 100 करोड़ का कलेक्शन पार करना होगा।

    यह भी पढ़ें: Housefull 5 Worldwide Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस के राजा बने अक्षय कुमार? दुनियाभर में पहले दिन की बंपर कमाई