Welcome To The Jungle Teaser: 34 सितारों वाली फौज के साथ रिलीज हुआ 'वेलकम 3' का टीजर, अक्षय करेंगे 'जंगल' में मंगल
Welcome To The Jungle Teaser: एक बार फिर से अक्षय कुमार हंसाने आ रहे हैं। वेलकम टू द जंगल के टीजर में क्या है खास? ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल का टीजर रिलीज
HighLights
'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार टीजर रिलीज
34 सितारे फिल्म में आएंगे नजर
अहमद खान निर्देशित, 26 जून को सिनेमाघरों में आएगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की एक और बड़ी फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट अब आने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं वेलकम टू जंगल की। जी हां, आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि हाल ही में मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है, जो बड़े पर्दे पर एक बार फिर वही पागलपन, कन्फ्यूजन और ठहाकों से भरी दुनिया वापस लेकर आया है।
इस 'जंगल' में जानवर नहीं इंसान हैं
जी हां, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर से अपने कॉमेडी के अवतार को वापस ले आए हैं। भूत बंगला के बाद खिलाड़ी कुमार ने तय कर लिया है कि वह अब फिर से कॉमिक कैप पहनकर दर्शकों का दिल जीतकर ही रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Welcome डायरेक्टर संग होगी अक्षय कुमार की वापसी, अनटाइटल फिल्म की रिलीज डेट फाइनल
हाल ही में 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle Teaser) का टीजर आया है, जो पूरी तरह से कॉमेडी और अफरा-तफरी से भरी एक ऐसी दुनिया है, जहां हर मोड़ पर हंसी का धमाका होने वाला है। टीजर में अक्षय कुमार समेत फिल्म के सभी स्टार्स जंगल में दिख रहे हैं और यहां एक फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसी बीच यहीं पर होता है कॉमेडी का हंगामा, जिसकी झलक हमें दिखी है।
34 सितारे फिल्म में आएंगे नजर
ज्यादा स्टार्स, ज्यादा कन्फ्यूजन, ज्यादा कॉमेडी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के साथ सजी वेलकम सीरीज का थर्ड पार्ट बड़े स्टार्स से सजा है।
फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी (Sunil Shetty), दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), दिवंगत अभिनेता पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली। ये सभी सितारे आपको फिल्म में दिखेंगे।
खबरें और भी
अहमद खान (Ahmed Khan) के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ए. ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 ने सीता फिल्म्स और राकेश डांग के साथ मिलकर बनाया किया है। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।