Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome डायरेक्टर संग होगी अक्षय कुमार की वापसी, अनटाइटल फिल्म की रिलीज डेट फाइनल

    Updated: Tue, 12 May 2026 07:27 PM (IST)

    सुपरस्टार अक्षय कुमार और वेलकम फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी की अपकमिंग अनटाइटल फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अक्षय कुमार की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. अक्षय कुमार की अगली फिल्म अनीस बज्मी के साथ

    2. वेलकम फिल्म के डायरेक्टर हैं अनीज बज्मी

    3. मेकर्स ने किया फिल्म की रिलीज डेट का एलान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अक्षय कुमार का नाम हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की सफलता को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इसके अलावा वेलकम फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी संग आने वाली अगली फिल्म को लेकर भी अक्की बीते समय से सुर्खियां बटोर रहा है। 

    इस बीच मेकर्स की तरफ से अक्षय कुमार की इस अनटाइटल अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अभिनेता की ये मूवी कब रिलीज होगी। 

    अक्षय और अनीस बज्मी की फिल्म 

    डायरेक्टर अनीस बज्मी की वेलकम और सिंह इज किंग जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार बतौर लीड एक्टर काम कर चुके हैं। उनकी ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। अब इन दोनों की जोड़ी लंबे समय बाद वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है और अनटाइटल मूवी की रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है। 

    यह भी पढ़ें- सुपरहिट हुई Bhooth Bangla, बजट से दोगुना कमाकर Akshay Kumar की फिल्म ने मचाया धमाल; कलेक्शन कर देगा हैरान

    akshay kumar new movie (2)

    अक्षय और अनीस की इस मूवी के निर्माता साउथ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर दिल राजू हैं और उनके प्रोडेक्शन हाउस श्री वेकेंटश्वर क्रिएशन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। ट्वीट में लिखा गया है-  अक्षय कुमार, अनीस बज्मी और दिल राजू की तिकड़ी के साथ बनने वाली फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म से जुड़ी बाकी अन्य जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

    इस तरह से मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को फाइनल कर लिया है। हालांकि, अभी इसके टाइटल की अनाउंसमेंट होना बाकी है। 

    इन एक्ट्रेसेज संग नजर आएंगे अक्षय

    बेशक निर्देशक अनीज बज्मी संग अक्षय कुमार की अगली फिल्म का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन इसकी कास्ट की जानकारी सामने आ गई है। जिसमें अभिनेत्री विद्या बालन और राशि खन्ना के नाम शामिल हैं। हाल ही में इस मूवी की शूटिंग का केरल शेड्यूल खत्म हुआ है, जिसकी पोस्ट अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर की, इसमें दोनों एक्ट्रेसेज साथ नजर आईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के गले में कांटे की तरह अटकी Bhooth Bangla, 'कृष्णावतारम' सहित इन 4 फिल्मों का मंडे को कैसा हाल?