Bhooth Bangla Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर Horror Comedy की दहशत बरकरार, दुनियाभर में किया धांसू कलेक्शन
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) ने बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन पूरे कर लिए हैं। ...और पढ़ें

'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ( Bhooth Bangla) 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन पूरे कर लिये हैं। वहीं अभी यह वीक डेज भी अच्छी खासी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने गुरुवार को यानी 21 वें दिन दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया?
भूत बंगला कलेक्शन डे 21
सैकनिल्क के मुताबिक, हॉरर कॉमेडी (Horror Comedy) ने 21 वें दिन भारत में नेट कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये किया। 4,923 शोज के साथ फिल्म ने अब तक टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 150 करोड़ रुपये कर लिया है। जिसमें ओवरसीज कलेक्शन 56.95 करोड़ रुपये शामिल है।
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 21 दिनों में 177.98 करोड़ रुपये (अब तक) का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने रिकॉर्ड 234.93 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
-1778208128119.jpg)
यह भी पढ़ें- 232 करोड़ की कमाई, फिर भी नहीं चुकाए 48 लाख; Bhooth Bangla पर मंडराया खतरा, पार्टी करने में जुटीं एकता कपूर!
भूत बंगला कलेक्शन डे 21- 1.75 करोड़ रुपये
इंडिया नेट कलेक्शन- 150 करोड़ रुपये
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 177.98 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 234.93 करोड़ रुपये
-1778208145173.jpg)
'भूत बंगला' के बारे में
भूत बंगला (Bhooth Bangla) 2026 की भारतीय हिंदी भाषा की कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार (Akshay Kumar), एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी ने अहम किरदार निभाए हैं।
यह प्रियदर्शन (Priyadarshan) की दूसरी हिंदी भाषा की हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें भूल भुलैया (2007) के बाद अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मनोज जोशी ने अभिनय किया। भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई।
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Collection Day 21: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का तांडव जारी, 21वें दिन की कमाई से किया हैरान