Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla Collection Day 21: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का तांडव जारी, 21वें दिन की कमाई से किया हैरान

    Updated: Thu, 07 May 2026 09:51 PM (IST)

    Bhooth Bangla Day 21 Box Office Collection: हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया है। ...और पढ़ें

    भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) ने तीसरे हफ्ते में कदम रख लिया है, लेकिन कमाई का सिलसिला अभी तक नहीं थमा है। भूत बंगला, नई फिल्मों पर भारी पड़ी और कमाई से तहलका मचा रही है।

    17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई भूत बंगला ने दुनियाभर में 200 करोड़ के पार कमाई कर ली है और 300 करोड़ के करीब पहुंचने के लिए धीरे-धीरे कदम बढ़ा रही है। विदेशो से ज्यादा फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है। रितेश देशमुख की हिट फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) को टक्कर देते हुए भूत बंगला करोड़ों में कमाई कर रही है।

    भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    भूत बंगला को गुरुवार को तीन हफ्ते पूरे हो गए हैं। तीसरे हफ्ते के आखिरी दिन यानी 21वें दिन फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन 1. करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) का बिजनेस कर लिया है। हालांकि, टोटल कलेक्शन इससे ज्यादा भी हो सकता है।

    Bhooth Bangla

    टोटल कलेक्शन से किया हैरान

    तीन हफ्तों में भूत बंगला ने कमाई से हैरान कर दिया। फिल्म 21 दिनों तक नेट कलेक्शन 150 करोड़ के पार हो चुका है और ग्रॉस कलेक्शन 178 करोड़ के पार है। जिस स्पीड से भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है, लगता है कि ओटीटी पर आने से पहले यह बड़ा रिकॉर्ड बना लेगी। फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। इसने कथित तौर पर अपना 120 करोड़ का बजट वसूल लिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide: दुनियाभर में बजा 'भूत बंगला' का डंका, अक्षय कुमार की फिल्म ने छुआ जादूई आंकड़ा

    क्या है फिल्म की कहानी?

    मंगलपुर में सेट फिल्म की कहानी एक गांव की है जहां बरसों से किसी की शादी नहीं हुई। वजह है 'वधूसुर' नाम का राक्षस जो हर बारात को तबाह कर दुल्हन को गायब कर देता है। तभी गांव की भूतिया हवेली लंदन में रह रहे आचार्य (अक्षय) को विरासत में मिलती है। वह हवेली के लिए गांव आता है और अपनी बहन की शादी करने की ठान लेता है। बस यहीं से डर और रहस्यों का सिलसिला शुरू होता है। फिल्म में कॉमेडी की कोई कमी नहीं है। 

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office Collection: वर्किंग डे में भी जारी है भूत बंगला का भौकाल, बुधवार को छापे करारे नोट