Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla Box Office Day 19: राजा शिवाजी के सामने सीना तान खड़ी हॉरर कॉमेडी, कमाई में आया बड़ा उछाल

    Updated: Tue, 05 May 2026 09:17 PM (GMT+05:30)

    अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

    भूत बंगला कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    भूत बंगला कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 19वें दिन जारी है भूत बंगला की बंपर कमाई

    2. मंगलवार को अचानक से कलेक्शन में आया उछाल

    3. अब तक इतने करोड़ का कारोबार कर चुकी है फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला जल्द ही रिलीज का तीसरा हफ्ता पूरा कर लेगी। अब तक इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने कमर्शियल तौर पर अपनी छाप छोड़ी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। राजा शिवाजी जैसे लेटेस्ट रिलीज के बाद भी भूत बंगला कमाई के मामले में हार मानने को तैयार नहीं है और सीना तान के खड़ी है। 

    रिलीज के 19वें दिन भूत बंगला के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को इसकी कमाई कितनी रही है। 

    भूत बंगला ने धाक कामयाब

    माना जा रहा था रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी की रिलीज के बाद अक्षय कुमार की भूत बंगला के कमाई पर असर पड़ेगा। लेकिन ऐसा होता हुआ फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। वीकेंड के अलावा वर्किंग डेज में भी भूत बंगला की कमर्शियल परफॉर्मेंस शानदार रही है। जिसका अंदाजा आप मूवी की रिलीज के 19वें दिन के कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office Day 18: मंडे टेस्ट में अक्षय कुमार ने मार ली बाजी, 'भूत बंगला' की हुई धुआंधार कमाई

    bhoothbanglacollection

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 19वें दिन भूत बंगला ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को फिल्म की कमाई बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मंडे को इस हॉरर कॉमेडी ने 1.60 करोड़ का बिजनेस किया था। इस लिहाज से मंगलवार को भूत बंगला ने अपनी छाप छोड़ी है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाने में सफल रही है। 

    bhoothbangla

    गौर किया जाए भूत बंगला के अब तक के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह 137 करोड़ से ज्यादा हो गया है। इस तरह से अक्षय कुमार की ये फिल्म सुपरहिट हो गई है। कुल मिलाकर कहा जाए निर्देशक प्रियदर्शन संग अक्की की वापसी सक्सेसफुल रही है।

    खबरें और भी

    अक्षय की अगली फिल्म 

    भूत बंगला की सफलता के बाद अक्षय कुमार का नाम अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चा में बना हुआ है। गौर किया जाए अक्की की अगली फिल्म की तरफ तो उसका नाम वेलकम टू द जंगल है। इस मल्टी स्टारर कॉमेडी मूवी को 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: भूत बंगला ने एक साथ 3 फिल्मों पर किया घातक वार, सोमवार को हुई खूब धनवर्षा