Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla Box Office Day 18: मंडे टेस्ट में अक्षय कुमार ने मार ली बाजी, 'भूत बंगला' की हुई धुआंधार कमाई

    Updated: Mon, 04 May 2026 09:38 PM (GMT+05:30)

    Bhooth Bangla Collection Day 18: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सोमवार की परीक्षा में भी गर्दा उड़ा ले गई। तीसरे सोमवार को फिल्म की जबरदस्त कमाई हुई। ...और पढ़ें

    भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंएंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla), रितेश देशमुख की राजा शिवाजी (Raja Shivaji) के आगे भी नहीं झुकी। रितेश की हिस्टोरिकल ड्रामा के सामने हॉरर फिल्म चट्टान की तरह खड़ी है और धुआंधार कमाई कर रही है। सोमवार को भी फिल्म ने कमाई से हैरान कर दिया।

    वीक-डेज में बड़ी से बड़ी फिल्मों का भी बंटाधार हो जाता है, वो भी तीसरे हफ्ते में। मगर अक्षय कुमार की भूत बंगला (Bhooth Bangla Box Office Collection) का क्रेज ऐसा है कि तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई करोड़ों में हो रही है।

    भूत बंगला की बॉक्स ऑफिस पर चांदी

    भूत बंगला रिलीज के बाद से ही धांसू कमाई कर रही है। पिछले हफ्ते फिल्म का कारोबार कभी 3 करोड़ रहा तो कभी पांच करोड़। अब नए वीक में भी फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की है।

    भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 18वें दिन भूत बंगला ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.17 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) का कारोबार कर लिया है। यह शुरुआती आंकड़ा है। सही आंकड़ा इससे ज्यादा भी हो सकता है।

    खबरें और भी

    Bhooth Bangla Worldwide Collection (1)

    18 दिनों को मिलाकर भूत बंगला ने भारत में कुल नेट कलेक्शन 143.67 करोड़ रुपये कर लिए हैं, जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 170.49 करोड़ रुपये हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Collection: अक्षय कुमार की Horror Comedy ने वीकेंड पर की तगड़ी कमाई, छापे करारे नोट

    भूत बंगला का डे वाइज कलेक्शन

    • प्रिव्यू कलेक्शन- 3.75 करोड़
    • पहला दिन- 12.25 करोड़
    • दूसरा दिन- 19.00 करोड़
    • तीसरा दिन- 23 करोड़
    • चौथा दिन- 6.75 करोड़
    • पांचवां दिन- 8 करोड़
    • छठा दिन- 6.15 करोड़
    • सांतवां दिन- 5.50 करोड़
    • आठवां दिन- 5.75 करोड़
    • नौवां दिन- 10.75 करोड़
    • दसवां दिन- 12.50 करोड़
    • ग्याहरवां दिन- 3.50 करोड़
    • बाहरवां दिन- 4.35 करोड़
    • तेहरवां दिन- 3.40 करोड़
    • चौदहवां दिन- 3.50 करोड़
    • पंद्रहवां दिन- 4.50 करोड़
    • सोलहवां दिन- 4.35 करोड़
    • सत्रहवां दिन- 5.50 करोड़
    • अठाहरवां दिन- 1.17 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)

    कुल नेट कलेक्शन- 143.67 करोड़ रुपये

    राजा शिवाजी दे रही है टक्कर

    वहीं, भूत बंगला के सामने चार दिन पहले रिलीज हुई राजा शिवाजी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को 2.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Collection: अक्षय कुमार की Horror Comedy ने वीकेंड पर की तगड़ी कमाई, छापे करारे नोट