Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla Worldwide Collection: 'भूत बंगला' के आगे सब हुए पस्त, शनिवार को कमाई से छा गई हॉरर-कॉमेडी

    Updated: Sun, 03 May 2026 08:46 AM (IST)

    Bhooth Bangla Worldwide Collection: भूत बंगला ने दुनियाभर में तीसरे शनिवार को ऐसा गदर काटा है कि कमाई रिकॉर्डतोड़ हो गई है। ...और पढ़ें

    भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड फिल्म माइकल आई, बॉलीवुड हिस्टोरिकल ड्रामा राजा शिवाजी (Raja Shivaji) आई, लेकिन कोई भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) का सिंहासन नहीं हिला पाई। 

    रिलीज के बाद से ही अक्षय कुमार की भूत बंगला कमाई से गदर काट रही है। दो हफ्तों के बाद भी फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी खूब नोट छाप रही है। यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है।

    17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कितना कारोबार कर लिया है, चलिए आपको बताते हैं... 

    भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    भूत बंगला पिछले 16 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा छाप रही है। हालांकि, शनिवार को कमाई में थोड़ी गिरावट आई है। सैकनिल्क की मानें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन भूत बंगला ने 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म को 4,435 शोज मिले थे। जबकि 15वें दिन का कारोबाj 4.50 करोड़ रुपये रहा था।

    Akshay Kumar

    कुल मिलाकर फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 137 करोड़ रुपये हो गया है और ग्रॉस कलेक्शन 162.73 करोड़ रुपये है।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: भूत बंगला ने उड़ाए धुरंधर 2 के तोते, 14 दिनों में बनाया धांसू रिकॉर्ड

    भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    घरेलू बॉक्स ऑफिस की तरह भूत बंगला का दुनियाभर में भी धांसू कलेक्शन रहा। फिल्म ने 16वें दिन विदेशी बाजार में 1.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसको मिलाकर फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 55 करोड़ रुपये हो गया है। अक्षय कुमार की फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अभी तक 217.73 करोड़ रुपये के आसपास है। नई फिल्मों का भी भूत बंगला की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। अब देखते हैं कि रविवार को फिल्म कितना कमाती है।

    भूत बंगला की स्टार कास्ट

    प्रियदर्शन निर्देशित भूत बंगला में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, दिवंगत अभिनेता असरानी, तब्बू, जिशु सेनगुप्ता और वामिका गब्बी जैसे स्टार अहम भूमिकाओं में हैं। भूल भुलैया के बाद भूत बंगला प्रियदर्शन की दूसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: हॉलीडे पर दोगुनी हुई 'भूत बंगला' की दहशत, विदेशी बाजार में छप्परफाड़ कमाई