Bhooth Bangla Collection: अक्षय कुमार की Horror Comedy ने वीकेंड पर की तगड़ी कमाई, छापे करारे नोट
Akshay Kumar की 'हॉरर कॉमेडी' ने वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं 17वें दिन का कलेक्शन- ...और पढ़ें
-1777825158322_m.webp)
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दो हफ्ते पूरे कर लिये हैं और इस वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं फिल्म का 17वें दिन का कलेक्शन-
'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17
इंडस्ट्री टैकर्स के मुताबिक 16 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) ने 17वें दिन यानी रविवार को अब तक 6.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 141 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 159.19 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की Horror Comedy की बॉक्स ऑफिस पर धाक, शनिवार को जमकर की कमाई
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 217 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17- 6.36 करोड़ रुपये (अब तक)
इंडिया नेट कलेक्शन- 141 करोड़ रुपये (अब तक)
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 159 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 217 करोड़ रुपये
-1777825375778.jpg)
भूत बंगला के बारे में
'भूत बंगला' 2026 की भारतीय हिंदी भाषा की कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी हैं।