Bhooth Bangla Worldwide Collection: संडे को 'भूत बंगला' की कमाई में तगड़ा उछाल, विदेशों में अक्षय की बल्ले-बल्ले
Bhooth Bangla Worldwide Collection: अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला की कमाई रविवार को बढ़ गई है। इस फिल्म ने दुनियाभर में कितना कमाया, जानिए... ...और पढ़ें
-1777887065376_m.webp)
भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तभी से धांसू कमाई कर रही है। राजा शिवाजी (Raja Shivaji) और एक दिन (Ek Din) फिल्में भीं अक्षय कुमार की फिल्म की रफ्तार को रोक नहीं पा रही हैं।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी भूत बंगला जब से रिलीज हुई है, तभी से धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तीसरे रविवार को की। तीसरे हफ्ते में भूत बंगला का कलेक्शन संडे को बुलेट की रफ्तार से बढ़ी। 17 दिनों तक अक्षय की फिल्म ने कितना कमा लिया है, इसका डाटा सामने आ गया है।
भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की मानें तो भूत बंगला ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रविवार को 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हैरानगी की बात यह है कि फिल्म के शोज कम होने के बावजूद कमाई बढ़ी है। 16वें दिन 4,435 शोज में फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को फिल्म को सिर्फ 4,249 शोज मिले थे। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन 142.50 करोड़ रुपये हो गया है।
भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ भूत बंगला ने विदेशी बाजार में भी करोड़ों का कारोबार किया है। 17वें दिन विदेशी बाजार में फिल्म की कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही। फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन 56.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 169.27 करोड़ रुपये है। 120 करोड़ रुपये में बनी भूत बंगला ने भारत और विदेशों को मिलाकर दुनियाभर में 225 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर लिया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: 'भूत बंगला' के आगे सब हुए पस्त, शनिवार को कमाई से छा गई हॉरर-कॉमेडी
भूत बंगला की कहानी और कास्ट
मंगलपुर में सेट फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे एक भूतिया हवेली विरासत में मिलती है और वह वहां शादी करने पर अड़ा रहता है, जबकि स्थानीय लोककथाओं में वधूसुर नामक राक्षस के बारे में प्रचलित है जो दुल्हनों का अपहरण करता है। फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, जिशु सेनगुप्ता, तब्बू और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में हैं।