Bhooth Bangla Box Office Collection: वर्किंग डे में भी जारी है भूत बंगला का भौकाल, बुधवार को छापे करारे नोट
अभिनेता अक्षय कुमार की लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला अब भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

भूत बंगला कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर जारी भूत बंगला का कब्जा
20वें दिन हॉरर कॉमेडी ने किया बंपर कलेक्शन
अक्षय कुमार की इस साल की पहली हिट फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला रिलीज का तीसरा हफ्ता पूरा करने जा रहा है। अब तक अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है और अपने कलेक्शन से हर किसी को प्रभावित किया है।
रिलीज के 20 दिन बाद भी भूत बंगला की उम्दा कमाई जारी है और वर्किंग डेज में भी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 20वें दिन अक्षय कुमार की भूत बंगला ने कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
भूत बंगला की शानदार कमाई जारी
बीते महीने 10 अप्रैल भूत बंगला को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। तब से लेकर अब तक ये मूवी अपना कमाल दिखा रही है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से भूत बंगला को पॉजिटिव रिव्यू मिले, जिसकी वजह से इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की मूवी की कमाई बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office Day 19: राजा शिवाजी के सामने सीना तान खड़ी हॉरर कॉमेडी, कमाई में आया बड़ा उछाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट रिलीज के 20वें दिन भूत बंगला ने करीब 1.70 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जो इतने समय बाद वीक डे के लिहाज से काफी असरदार माना जा रहा है। गौरक किया जाए अब भूत बंगला के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह 140 करोड़ के पार पहुंच गया है और भूत बंगला हिट मूवी साबित गई है।
खबरें और भी

भूत बंगला की डरावनी लोक कथा की स्टोरी फैंस को काफी पसंद आई है, जिसकी वजह से इस मूवी ने सफलता हासिल की है। बता दें कि भूत बंगला में अक्षय कुमार के अलावा राजपाल यादव, मिथिला पालकर, वामिका गब्बी, परेश रावल और असरानी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया है। फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन हैं और निर्माता की कमान एकता कपूर के हाथों में रही।
प्रियदर्शन के साथ शानदार रहा कमबैक
फिल्म भूत बंगला के जरिए अक्षय कुमार ने अपने फेवरेट डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ 14 साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी की है। फिल्म की कमर्शियल सक्सेस के तौर पर इन दोनों का ये कमबैक सफल रहा है। इससे पहले अक्की बतौर एक्टर प्रियदर्शन की हेरा फेरी, भागम भाग, भूल भुलैया, गरम मसाला और खट्टा मीठा जैसी कई मूवीज में नजर आए हैं।