Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Shivaji Box Office Day 7: राजा शिवाजी की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सातवें दिन बदला कमाई का गणित

    Updated: Thu, 07 May 2026 08:31 PM (IST)

    सुपरस्टार रितेश देशमुख की लेटेस्ट मराठी फिल्म राजा शिवाजी सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ...और पढ़ें

    राजा शिवाजी कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    राजा शिवाजी कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी का कब्जा

    2. शानदार कमाई कर रही है रितेश देशमुख की मूवी

    3. मराठी फिल्म राजा शिवाजी ने छोड़ी छाप

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक और एक्टर की दोहरी जिम्मेदरी निभाकर रितेश देशमुख ने लेटेस्ट फिल्म राजा शिवाजी से सभी का दिल जीत लिया है। अपनी शानदार कहानी के दम पर ये पीरियड ड्रामा मूवी सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है। वीक डे में भीराजा शिवाजी अच्छा कारोबार करती हुई नजर आ रही है।

    रिलीज के सातवें दिन भी रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने ठीकठाक कारोबार करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राजा शिवाजी ने गुरुवार को कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

    राजा शिवाजी कलेक्शन रिपोर्ट 

    कमाई के मामले में वीर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक राजा शिवाजी ने अपनी छाप छोड़ी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। जिसके दम पर नॉन हॉलिडे में भी ये मराठी मूवी बेहतरीन कारोबार करती हुई नजर आ रही है। इसका अंदाजा आप राजा शिवाजी के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। 

    raja shivaji box office day 6

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Worldwide Collection: दुनियाभर में शेर की तरह राजा शिवाजी ने लगाई दहाड़, मंगलवार को हुई सॉलिड कमाई

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सातवें दिन इस मूवी ने करीब 4 करोड़ का कारोबार किया है, जो वर्किंग डे के आधार पर देखा जाए तो कमाई का एक शानदार आंकड़ा है। आज के कलेक्शन की मदद से अब भारत में राजा शिवाजी की नेट कमाई 56 करोड़ के पार पहुंच गई है।

    HGE9cPWa8AAfJPt

    जिस रफ्तार से रितेश देशमुख की राजा शिवाजी कमर्शियल परफॉर्मेंस देती हुई नजर आ रही है, उससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन 100 करोड़ के करीब पहुंच सकता है। हालांकि, इसके लिए फिल्म को आने वाले वीकेंड पर बंपर कमाई करनी पड़ेगी। 

    खबरें और भी

    राजा शिवाजी में कलाकारों की भरमार 

    फिल्म राजा शिवाजी के एक पीरियड ड्रामा मूवी होने के नाते इसमें कई कलाकारों की भरमार है, जिसमें बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के सेलेब्स शामिल हैं, उनमें रितेश देशमुख, सलमान खान, संजय दत्त, विद्या बालन, फरदीन खान, अभिषेक बच्चन,बोमन ईरानी, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, जेनेलिया देशमुख, जीतेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते के नाम मौजूद हैं। सलमान ने इस मूवी जीवा माहाल का कैमियो रोल प्ले किया है, जिसका चर्चा सबसे ज्यादा की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Worldwide Collection: नहीं थम रही राजा शिवाजी की आंधी, बुधवार को बजट वसूलने के पहुंची एकदम करीब