Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Shivaji Worldwide Collection: नहीं थम रही राजा शिवाजी की आंधी, बुधवार को बजट वसूलने के पहुंची एकदम करीब

    Updated: Thu, 07 May 2026 02:46 PM (IST)

    रितेश देशमुख और सलमान खान स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' दुनियाभर में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बाद यह फिल्म बजट र ...और पढ़ें

    राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे- 6/ फोटो- Instagram

    राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे- 6/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। हर दिन मराठी भाषा में तो फिल्म की अच्छी कमाई हो ही रही है, लेकिन इसी के साथ ही दुनियाभर में भी इस फिल्म का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

    मंगलवार को दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के बाद ऐतिहासिक एक्शन फिल्म 'राजा शिवाजी' बुधवार को भी कलेक्शन के मामले में सुनामी लेकर आई। अब फिल्म अपना बजट निकालने से कितनी दूर है, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    बुधवार को दुनियाभर में 'राजा शिवाजी' ने उड़ाया गर्दा

    रितेश देशमुख के ड्रीम प्रोजेक्ट 'राजा शिवाजी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 48.65 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मराठी के अलावा इस फिल्म को उन्होंने तेलुगु और हिंदी में भी रिलीज किया है। फिल्म ने मराठी में जहां अभी तक कुल 33.50 करोड़ की कमाई की है, वहीं दूसरी तरफ 'भूत बंगला' की मौजूदगी में भी हिंदी भाषा में 'राजा शिवाजी' 15.15 करोड़ की कमाई करने में सफल रही।

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली रितेश देशमुख की फिल्म के दुनियाभर में हुए कलेक्शन के बुधवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के छह दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 57.70 करोड़ की कमाई कर ली है, जो एक मराठी फिल्म के नजरिये से बहुत ही बेहतरीन है। 

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Collection Day 6: सलमान और रितेश की जोड़ी ने किया कमाल, कलेक्शन हुआ धुआंधार

    raja shivaji worldwide collection day 5 (1)

    बजट रिकवरी से कितनी दूर 'राजा शिवाजी'?

    'राजा शिवाजी' का बजट लगभग 75 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है, ऐसे में 57 करोड़ कमाने के बाद फिल्म को बस अब 18 करोड़ की कमाई और करनी है, उसके बाद यह फिल्म प्रॉफिट कमाने की तरफ बढ़ जाएगी। रितेश देशमुख के इस सपने को पूरा करने में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, पत्नी जेनेलिया डिसूजा और विद्या बालन सहित कई सितारों ने उनका साथ दिया है।

    खबरें और भी

    raja shivaji worldwide collection day 5

    हालांकि, उनके लिए जो सबसे मजबूत कंधा बनकर खड़े हुए, वे कोई और नहीं, बल्कि भाईजान सलमान खान हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 'राजा शिवाजी' में सलमान खान ने मराठा वीर योद्धा 'जीवा महाला' का किरदार अदा करने के लिए कोई फीस चार्ज नहीं की है। मूवी में उनके छोटे से कैमियो को देखकर दर्शक काफी खुश हो गए थे।

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Worldwide Collection: दुनियाभर में शेर की तरह राजा शिवाजी ने लगाई दहाड़, मंगलवार को हुई सॉलिड कमाई