Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Shivaji Collection Day 6: सलमान और रितेश की जोड़ी ने किया कमाल, कलेक्शन हुआ धुआंधार

    Updated: Wed, 06 May 2026 08:33 PM (GMT+05:30)

    रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

    रितेश देशमुख की राजा शिवाजी (फोटो क्रेडिट)

    रितेश देशमुख की राजा शिवाजी (फोटो क्रेडिट)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी का कमाल

    2. बंपर कमाई कर रही है राजा शिवाजी

    3. रितेश देशमुख की लेटेस्ट मराठी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मराठी फिल्म राजा शिवाजी की चर्चा इस वक्त खूब हो रही है। रितेश देशमुख स्टारर इस पीरियड ड्रामा फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान कैमियो रोल प्ले किया है, जिसकी वजह से राजा शिवाजी को लेकर सुर्खियां तेज हैं। कमाई के मामले में भी राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। 

    रिलीज के छठे दिन भी राजा शिवाजी ने बंपर कलेक्शन करके दिखाया है और हर किसी को सरप्राइज किया है। आइए जानते हैं कि बुधवार को इस मूवी की कमाई कितनी रही है। 

    राजा शिवाजी की छठे दिन की कमाई

    कमाई के मामले में अब तक रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है। जिसका बड़ा कारण फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलना है। माना जा रहा था कि ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद राजा शिवाजी की कमाई पर ब्रेक लगेगा। लेकिन पिछले तीन दिनों में ऐसा होता हुआ बिल्कुल भी नजर नहीं आया है। 

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Worldwide Collection: दुनियाभर में शेर की तरह राजा शिवाजी ने लगाई दहाड़, मंगलवार को हुई सॉलिड कमाई

    raja shivaji cast fees

    रिलीज के पांचवें दिन 5.40 करोड़ का बंपर कलेक्शन करने वाली मराठी फिल्म राजा शिवाजी ने छठे दिन भी शानदार कमाई की लय को बरकरा रखा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को इस मूवी ने 4.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जो नॉन हॉलिडे के आधार पर काफी अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। 

    फिल्म की ये कमाई मराठी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी है। लिमिटेड स्क्रीन्स के बावजूद राजा शिवाजी हिंदी बेल्ट में भी बेहतरीन कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 52 करोड़ के पार हो गया है।

    सलमान खान के कैमियो ने फूंकी जान

    रितेश देशमुख की राजा शिवाजी में सलमान खान के कैमियो ने जान फूंकी है। इस मूवी में सलमान ने जीवा माहाले की भूमिका को अदा किया है, जोकि महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक हुआ करते थे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Day 5: रितेश की Historical Drama की नहीं थमी रफ्तार, मंगल को हुई नोटों की बारिश