Raja Shivaji Box Office Day 5: रितेश की Historical Drama की नहीं थमी रफ्तार, मंगल को हुई नोटों की बारिश
अभिनेता रितेश देशमुख स्टारर लेटेस्ट फिल्म राजा शिवाजी इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। ...और पढ़ें

राजा शिवाजी मूवी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी
बॉक्स ऑफिस पर कमाल रही है फिल्म
मराठी मूवी ने जीता सबका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी को हाल रही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। अभिनेता रितेश देशमुख स्टारर इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी से सभी का दिल जीत लिया है। मराठा वॉरियर छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक के तौर पर रितेश की ये फिल्म सही मायनों में खरी उतरी है।
बॉक्स ऑफिस पर भी राजा शिवाजी शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। रिलीज के पांचवें दिन भी इस मराठी मूवी ने बंपर कलेक्शन करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राजा शिवाजी का अब तक कितने करोड़ का कारोबार हो चुका है।
बॉक्स ऑफिस पर छाई राजा शिवाजी
महाराष्ट्र दिवस के खास मौके पर रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी का सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस मूवी में रितेश ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका को शानदार तरीके से निभाया है, जिसकी वजह से एक्टर की प्रशंसा की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 'किसी ने नहीं लिया पैसा,' Raja Shivaji की कास्ट को लेकर रितेश देशमुख का खुलासा, सलमान-संजय ने फ्री में किया काम

कमाई के मामले में भी राजा शिवाजी अपनी छाप छोड़ती हुई नजर आ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पांचवें दिन इस मूवी ने बेहतरीन तरीके से 6 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जो पिछले दिन की तुलना में ज्यादा है। बीते सोमवार को राजा शिवाजी के खाते में 5.60 करोड़ की रकम आई थी और मंगलवार को इसमें करीब 30 लाख का इजाफा देखने को मिला है।
खबरें और भी
-1777990430957.jpg)
इस तरह से रितेश देशमुख की राजा शिवाजी के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहा है। गौर करें फिल्म को अब तक के टोटल कलेक्शन की तरफ तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी 50 करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच गई है। बता दें कि राजा शिवाजी एक मल्टी स्टारर मूवी है, जिसमें रितेश देशुमख, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, विद्या बालन, फरदीन खान, जीतेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, अभिषेक बच्चन और बोमन ईरानी के जैसे कलाकार शामिल हैं।
राजा शिवाजी कलेक्शन ग्राफ
पहला दिन- 11.35 करोड़
दूसरा दिन- 10.55 करोड़
तीसरा दिन- 12 करोड़
चौथा दिन- 5.60 करोड़
पांचवा दिन- 6 करोड़
टोटल कलेक्शन- 45.5 करोड़
रिलीज के पहले दिन से लेकर पांचवे दिन तक कुछ इस तरह से रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने कमाई का सिलसिला बरकरार रखा है।
यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Worldwide Collection: रितेश देशमुख की फिल्म ने दुनियाभर में बजाया बिगुल, मंडे टेस्ट का आ गया रिजल्ट