Raja Shivaji Box Office: मंडे को महादेव की कृपा से धनवान हुई 'राजा शिवाजी', पीरियड ड्रामा ने कमाई मोटी रकम
Raja Shivaji Collection Day 4: रितेश देशमुख स्टारर राजा शिवाजी रिलीज के चौथे दिन भी शानदार कमाई करने में सफल रही है। ...और पढ़ें

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कमाई में अव्वल निकली राजा शिवाजी
राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल
रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा लेटेस्ट मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख स्टारर लेटेस्ट मराठी फिल्म राजा शिवाजी की चर्चा इस वक्त हर तरफ चल रही है। मूवी का निर्देशन करने अलावा रितेश ने लीड एक्टर की भूमिका भी निभाई है, जिसमें वह महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए हैं।
रितेश देशमुख की मल्टी स्टारर फिल्म राजा शिवाजी इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाए हुए है। इसका अंदाजा आप इस मराठी मूवी की रिलीज के चौथे दिन की बंपर कमाई को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।
राजा शिवाजी की बंपर कमाई
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 के बाद इस साल की दूसरी सबसे चर्चित फिल्म के तौर पर रितेश देशमुख की राजा शिवाजी को देखा जा रहा है। ओपनिंग वीकेंड तक बंपर कलेक्शन करने वाली इस मराठी फिल्म ने मंडे टेस्ट की अग्नि परीक्षा को भी पास कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के रिलीज के चौथे दिन और सोमवार को राजा शिवाजी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 4 करोड़ का कारोबार किया है, जो वर्किंग डे के लिहाज से काफी असरदार माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: वीकेंड पर रितेश देशमुख की Historical Drama पर हुई ईश्वर की कृपा, अचानक कमाई में आया उछाल
-1777902147732.jpg)
इस तरह से सोमवार को रितेश की फिल्म पर महादेव की कृपा देखने को मिली है, जिसकी बदौलत फिल्म राजा शिवाजी और अधिक धनवान बन गई है। राजा शिवाजी की इस कमाई में मराठी बेल्ट के अलावा हिंदी वर्जन का भी अहम योगदान है। गौर किया जाए राजा शिवाजी के अब तक के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह रिलीज के चार दिन के भीतर 40 करोड़ के आस-पास आ गया है।

हालांकि, रविवार की तुलना में सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन ये उतनी ज्यादा नहीं है, जिसको कम आंका जाए। फिलहाल थिएटर्स से लेकर बॉक्स ऑफिस तक राजा शिवाजी अपनी धाक जमाए हुए है।
खबरें और भी
राजा शिवाजी कलेक्शन ग्राफ
पहला दिन- 11.35 करोड़
दूसरा दिन- 10.55 करोड़
तीसरा दिन- 12 करोड़
चौथा दिन- 4 करोड़
टोटल कलेक्शन- 38 करोड़
इस तरह से रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सिलसिले को बरकरार रखा है। आने वाले दिनों ये मूवी भी और अधिक अच्छा बिजनेस करती हुई नजर आएगी।