Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Shivaji Worldwide Collection: रितेश देशमुख की फिल्म ने दुनियाभर में बजाया बिगुल, मंडे टेस्ट का आ गया रिजल्ट

    Updated: Tue, 05 May 2026 09:22 AM (IST)

    रितेश देशमुख की Historical Drama राजा शिवाजी ने 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी, आइए जानते हैं सोमवार का वर्ल्डवाइड कलेक्शन- ...और पढ़ें

    राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब आइए जानते हैं फिल्म ने सोमवार को दुनियाभर में कितनी कमाई की?

    राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 4

    सैकनिल्क के मुताबिक राजा शिवाजी के घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने सोमवार को भारत में 5.60 करोड़ रुपये की कमाई की और इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 39.50 करोड़ रुपये हो गया है।

    Raja Shivaji (7)

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: मंडे को महादेव की कृपा से धनवान हुई 'राजा शिवाजी', पीरियड ड्रामा ने कमाई मोटी रकम

    सोमवार का वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो अब तक फिल्म दुनियाभर में 46.95 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। उम्मीद है कि फिल्म 5वें दिन यानी मंगलवार को 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।

    राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 5.60 करोड़ रुपये

    नेट इंडिया कलेक्शन- 39.50 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 46.95 करोड़ रुपये

    raja shivaji (3)

    राजा शिवाजी के बारे में

    राजा शिवाजी 2026 की एक भारतीय ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा (Historical Action Drama) फिल्म है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर आधारित है। फिल्म को रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के तहत किया है।

    रितेश देशमुख के साथ इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते अहम भूमिकाओं में हैं।

    'राजा शिवाजी' एक मराठी-हिंदी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के सफर को दिखाती है, जिसमें वे एक युवा, दूरदर्शी नेता से लेकर मराठा साम्राज्य के संस्थापक बनते हैं। यह फिल्म 'स्वराज्य' स्थापित करने के उनके संकल्प को उजागर करती है, और उनकी शुरुआती जीतों तथा अफजल खान (संजय दत्त द्वारा अभिनीत) के खिलाफ लड़ी गई रणनीतिक लड़ाई पर फोकस करती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office Day 18: मंडे टेस्ट में अक्षय कुमार ने मार ली बाजी, 'भूत बंगला' की हुई धुआंधार कमाई