Bhooth Bangla Worldwide: दुनियाभर में बजा 'भूत बंगला' का डंका, अक्षय कुमार की फिल्म ने छुआ जादूई आंकड़ा
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में कमाई का जादुई ...और पढ़ें
-1778137188486_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना के बाद से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का करियर काफी प्रभावित हुआ है। उनकी 19 फिल्मों में से 16 सिनेमाघरों में रिलीज हुईं और केवल दो ही बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।
हालांकि भूत बंगला (Bhooth Bangla) ने इस सूखे को खत्म कर दिया है। अब 'भूत बंगला' उनकी तीसरी बॉक्स ऑफिस हिट बन गई है और 2023 में आई 'OMG 2' के बाद लगभग तीन साल में उनकी पहली हिट है। कोरोना के बाद अक्षय कुमार की एक और हिट फिल्म रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' है।
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office Day 19: राजा शिवाजी के सामने सीना तान खड़ी हॉरर कॉमेडी, कमाई में आया बड़ा उछाल
16 साल बाद साथ आए प्रियदर्शन-अक्षय
इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 16 साल बाद एक साथ आए। जहां उनकी पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं, वहीं भूत बंगला न केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है, बल्कि यह जोड़ी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है, जिसने भूल भुलैया (2007) को पीछे छोड़ दिया है।

दुनियाभर में कितनी की कमाई?
Koimoi के अनुसार फिल्म ने 19वें दिन ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए भारत में 2.95 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 192.94 करोड़ रुपये (163.51 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन) किया है। विदेशों में इसने अब तक 57.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर, 19 दिनों का वैश्विक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 250.09 करोड़ रुपये है।
ऐसे में अब ये उम्मीद जताई जा रही है कि हॉरर कॉमेडी फिल्म भारत में भी 150 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लेगी। इस तरह भूत बंगला हिंदी में 2026 की पहली और अब तक की इकलौती नॉन-फ्रैंचाइज हिट बन गई है। इस साल की पिछली तीन हिट फिल्में सभी सीक्वल हैं। इनमें बॉर्डर 2, मर्दानी 3 और धुरंधर: द रिवेंज शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।