232 करोड़ की कमाई, फिर भी नहीं चुकाए 48 लाख; Bhooth Bangla पर मंडराया खतरा, पार्टी करने में जुटीं एकता कपूर!
232 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी 'भूत बंगला' के मेकर्स पर हाल ही में 48 लाख रुपए न चुकाने का आरोप लगा, जिस पर बालाजी प्रोडक्शन ने रिएक्ट किया। ...और पढ़ें

भूत बंगला के मेकर्स पर छाया 'उधारी का साया'/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई अक्षय कुमार, तब्बू और वामिका गब्बी स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अपना 120 करोड़ रुपये का बजट वसूल करके अब वर्ल्डवाइड कमाई से प्रॉफिट बना रही है।
हालांकि, अब दुनियाभर में 232 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने वाली 'भूत बंगला' पर 'उधारी' का साया मंडरा रहा है। क्या है यह पूरा मामला? नीचे डिटेल में पढ़ें:
'भूत बंगला' की सक्सेस के बाद भी नहीं दिए 48 लाख?
एक तरफ जहां 'भूत बंगला' की निर्माता एकता कपूर फिल्म की सक्सेस पार्टी कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हॉरर-कॉमेडी फिल्म से जुड़े कुछ वेंडर्स ने कथित तौर पर मेकर्स पर उनके 48 लाख रुपये न चुकाने का आरोप लगाया है। एक वेंडर ने जहां यह दावा किया है कि 'भूत बंगला' के मेकर्स ने अभी तक उन्हें उनके 30 लाख रुपये नहीं दिए हैं, तो वहीं फिल्म से जुड़े दूसरे वेंडर का कहना है कि उनके 18 लाख रुपये अभी भी बकाया हैं।
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla OTT Release: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ओटीटी पर करेगी कब्जा, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

रिलीज के बाद वेंडर्स के लिए पैसा निकालना मुश्किल
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कई वेंडर्स का आरोप है कि इंडस्ट्री की तरफ से पेमेंट लेट रिसीव होना अब काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। वेंडर्स ने आरोप लगाया है कि एक बार फिल्म रिलीज हो जाती है, उसके बाद उनके पैसे बड़ी मुश्किल से ही निकल पाते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि इंडस्ट्री में 90 दिन के अंदर-अंदर पेमेंट क्लियर करने का जो नियम बनाया गया था, उसका भी पालन नहीं हो रहा है। वेंडर्स ने अपना दर्द बयां करते हुए यह भी बताया कि क्रू मेंबर्स और लीड एक्टर्स की फीस को ही प्राथमिकता दी जाती है, जबकि अन्य लोगों को महीनों-महीनों तक इंतजार करना पड़ता है।
-1778160573191.jpg)
बालाजी फिल्म्स ने सभी आरोपों से किया इनकार
'भूत बंगला' के मेकर्स पर वेंडर्स की तरफ से लगे आरोपों पर एकता कपूर की कंपनी 'बालाजी टेलीफिल्म्स' (Balaji Telefilms) का आधिकारिक बयान सामने आया है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि अलग-अलग प्रोजेक्ट्स से जुड़े अपने सभी कॉन्ट्रैक्ट संबंधी पेमेंट दायित्वों को उन्होंने पूरा किया है। सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली एकता कपूर की 'भूत बंगला' अगले महीने जून में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।