Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla OTT Release: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ओटीटी पर करेगी कब्जा, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    Updated: Thu, 07 May 2026 02:24 PM (IST)

    सुपरस्टार अक्षय कुमार की लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। ...और पढ़ें

    भूत बंगला फिल्म ओटीटी अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    भूत बंगला फिल्म ओटीटी अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओटीटी पर कहां आएगी भूत बंगला

    2. इस महीने में होगी ऑनलाइन रिलीज

    3. अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक प्रियदर्शन संग अक्षय कुमार की लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है। अक्षय की इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी दिल जीत लिया है और अब भी ये फिल्म सिनेमाघरों में ऑडियंस को एंटरटेन करती हुई नजर आ रही है। 

    इस बीच भूत बंगला की ओटीटी रिलीज की चर्चा भी तेज हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा। 

    ओटीटी पर कहां आएगी भूत बंगला

    बॉर्डर 2 और धुरंधर 2 के बाद अब भूत बंगला हिंदी सिनेमा की हिट फिल्म बन गई है। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की इस मूवी ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। भूत बंगला की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide: दुनियाभर में बजा 'भूत बंगला' का डंका, अक्षय कुमार की फिल्म ने छुआ जादूई आंकड़ा

    bhoothbanglacollection

    ऐसे में अब भूत बंगला की ओटीटी रिलीज को लेकर भी सुर्खियां तेज हैं। आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके डिजिटल राइट्स की डील डन हो चुकी थी, जिसके आधार पर मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने भूत बंगला के ओटीटी राइट्स खरीद लिए थे। फिल्म के प्री क्रेडिट सीन्स और पोस्टर में आपको नेटफ्लिक्स का नाम लिखा नजर आएगा।

    bhoothbanglaboxoffice

    इस बीच गौर किया जाए भूत बंगला की ओटीटी रिलीज डेट की तरफ तो अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि थिएटर्स रिलीज के 45-60 दिनों के बाद किसी भी कमर्शियल तौर पर सक्सेसफुल रहने वाली मूवी को ऑनलाइन स्ट्रीम किया दिया जाता है। इस आधार पर आपको भूत बंगला जून के आखिरी और जुलाई के पहले हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल सकती है। 

    खबरें और भी

    बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला की बंपर कमाई

    निर्देशक प्रियदर्शन संग भूत बंगला के जरिए अक्षय कुमार की वापसी असरदार रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन करके दिखाया है और रिलीज के 20 दिन के भीतर इसने 140 करोड़ से ज्यादा का कारोबार सफलता हासिल की है। इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा 250 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office Collection: वर्किंग डे में भी जारी है भूत बंगला का भौकाल, बुधवार को छापे करारे नोट