विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या है Mirai का मतलब, तेजा सज्जा ने बताया क्यों रखा फिल्म का ये नाम ?

Published: Sat, 13 Sep 2025 02:07 PM (IST)

Teja Sajja Starrer Mirai हनु-मैन के बाद तेजा सज्जा एक बार फिर फिल्म मिराई के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। ...और पढ़ें

तेजा सज्जा ने बताया फिल्म के टाइटल का मतलब
तेजा सज्जा ने बताया फिल्म के टाइटल का मतलब

HighLights

  1. 12 सितंबर को रिलीज हुई मिराई
  2. क्या है मिराई का मतलब?
  3. तेजा सज्जा ने बताया फिल्म के टाइटल का मतलब

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी पौराणिक एक्शन फिल्म हनु-मैन से तहलका मचाने वाले तेजा सज्जा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस चर्चा का कारण उनकी 12 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म मिराई है। फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं लेकिन इसके टाइटल को लेकर इंटरनेट पर हलचल मच गई है क्योंकि फैंस सोच रहे हैं कि इसका क्या मतलब हो सकता है और यह कहानी से कैसे जुड़ा है।

तेजा सज्जा ने बताया इसका मतलब

फिल्म की रिलीज से पहले एक बातचीत के दौरान तेजा सज्जा ने खुद एक इंटरव्यू में मिराई का मतलब बताया था। तेजा ने बताया कि मिराई एक जापानी शब्द है। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ है- भविष्य के लिए एक आशा, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में इस शब्द के कई अन्य अर्थ भी हैं। निर्देशक कार्तिक घट्टामनेनी ने इस शब्द के इस्तेमाल की सिफारिश की थी। शुरुआत में तेजा को यह अजीब लगा लेकिन डायरेक्टर ने उन्हें विश्वास दिलाया कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।     

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- कौन है Mirai की खूबसूरत साध्वी विभा? 'सैयारा' की वाणी से हो रही एक्ट्रेस की तुलना

क्या है मिराई की कहानी ?

फिल्म में रितिका नायक का किरदार तेजा सज्जा को निर्देश दे रहा है कि उसे बुराई पर काबू पाने के लिए मिराई तक पहुंचना होगा। इससे साफ जाहिर होता है कि मिराई सिर्फ एक अवधारणा नहीं, बल्कि कहानी के अंदर एक जगह भी है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

कहानी दर्शकों को मिराई की दुनिया में और भी गहराई में ले जाती है। जिसमें तेजा सज्जा को अचानक पता चलता है कि उसे नौ पवित्र पांडुलिपियों की रक्षा के लिए चुना गया है। अपने कार्य को अंजाम देने के लिए उसे मनोज मांचू के किरदार काले ब्लैक स्वॉर्ड का सामना करना होगा। भगवान राम के आशीर्वाद, एक जादुई छड़ी और अपने अटूट विश्वास के साथ, वह अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष में उतरता है।

कार्तिक घट्टामनेनी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित, मिराई इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है। यह फिल्म 12 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

यह भी पढ़ें- Mirai Collection Day 1: तेजा सज्जा की 'मिराई' का पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, धुआंधार कमाई के साथ खोला खाता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।