विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mirai Collection Day 1: तेजा सज्जा की 'मिराई' का पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, धुआंधार कमाई के साथ खोला खाता

Published: Fri, 12 Sep 2025 09:56 PM (GMT+05:30)

Mirai Box Office Collection Day 1 हनु-मैन से धूम मचाने वाले एक्टर तेजा सज्जा एक फिर एक्शन एडवेंचर फिल्म मिराई ...और पढ़ें

तेजा सज्जा स्टारर मिराई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
तेजा सज्जा स्टारर मिराई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

HighLights

  1. मिराई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
  2. तेजा सज्जा की फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन
  3. 12 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेजा सज्जा की मिराई ने रिलीज के साथ ही थिएटर्स में जबरदस्त उम्मीदों के साथ धूम मचा दी है। कार्तिक गट्टामनेनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तेजा सज्जा, मंचू मनोज और ऋतिका नायक जैसे कलाकार हैं। लगभग 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को हाई लेवल के वीएफएक्स के साथ बनाया गया है जिसकी काफी तारीफ हो रही है। यह एक योद्धा की कहानी है, जिस पर नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा का काम दिया गया है, जो मनुष्यों को देवताओं में बदल सकते हैं। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, एक नजर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर।

मिराई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन मिराई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अब तक बॉक्स ऑफिस पर 8.93 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला है जो कि एक जबरदस्त ओपनिंग है। महावतार नरसिम्हा इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही है लेकिन मिराई ने इसके ओपनिंग कलेक्शन (1.75 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- Mirai X Review: 'हनुमान' के बाद Teja Sajja की धमाकेदार वापसी, 'मिराई' से दर्शकों पर जादू चला पाए या नहीं!

थिएटर में इन फिल्मों से मिराई की टक्कर

मिराई ने सबसे ज्यादा तेलुगु भाषा में ऑक्यूपेंसी दर्ज (63.52%) की है। तमिल में फिल्म ने 16.60 प्रतिशत और हिंदी में 8.81 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। इस वक्त थिएटर में हिंदी सिनेमा की बागी 4, द बंगाल फाइल्स, हॉलीवुड फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स भी चल रही हैं लेकिन इसके बावजूद मिराई ने इतना जबरदस्त कलेक्शन किया है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

मिराई में तेजा सज्जा लीड रोल में हैं, उनके साथ मंचू मनोज, जगपति बाबू, ऋतिका नायक और श्रिया सरन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। पिछले साल तेजा सज्जा ने हनु मैन के साथ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई थी और अब वे मिराई लेकर आए हैं जिससे और उम्मीदें बढ़ गई हैं।

मिराई 12 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और क्रिटीक्स-दर्शकों से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। मिराई एक योद्धा की कहानी है जिसे नौ पवित्र ग्रंथों की सुरक्षा का कार्य सौंपा गया है जो किसी भी मनुष्य को देवता में परिवर्तित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कौन है Mirai की खूबसूरत साध्वी विभा? 'सैयारा' की वाणी से हो रही एक्ट्रेस की तुलना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।