विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mirai X Review: 'हनुमान' के बाद Teja Sajja की धमाकेदार वापसी, 'मिराई' से दर्शकों पर जादू चला पाए या नहीं!

Published: Fri, 12 Sep 2025 10:50 AM (IST)

Mirai Movie X Review तेजा सज्जा की हालिया फिल्म मिराई ने आखिरकार बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। एक ...और पढ़ें

तेजा सज्जा की मिराई मूवी का एक्स रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स
तेजा सज्जा की मिराई मूवी का एक्स रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. तेजा सज्जा की लेटेस्ट मूवी मिराई हुई रिलीज
  2. पौराणिक कहानी से जुड़ा है मिराई का प्लॉट
  3. हनुमान के बाद तेजा सज्जा का शानदार कमबैक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेजा सज्जा (Teja Sajja) की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी मिराई (Mirai Movie) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हनुमान (Hanuman) की तरह इस फिल्म का प्लॉट भी पौराणिक कहानी से जुड़ा हुआ है। इस बार अभिनेता 9 ग्रंथों की रक्षा करने के लिए लौटे हैं।

हनुमान की शानदार सफलता के बाद से ही तेजा सज्जा की हालिया फिल्म मिराई का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। पिछले साल ही फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी और तभी से इस शानदार पेशकश को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोग बेताब थे। अब आखिरकार मूवी रिलीज हो गई है और दर्शक इसे कितना पसंद कर रहे हैं या नहीं, इसका सबूत एक्स रिव्यू से मिल गया है।

मिराई का फर्स्ट और सेकंड हाफ है दमदार

एक यूजर ने अभी से ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। यूजर के मुताबिक, फर्स्ट हाफ सॉलिड सेटअप के साथ शानदार था। प्री-इंटरवल ब्लॉक रोंगटे खड़े करने वाला है। VFX भी ऑन-प्वॉइन्ट रहे। सेकंड हाफ पहले से भी ज्यादा दमदार रहा। बैकग्राउंड स्कोर भी लाजवाब था। फिल्म देखते ही सिनेमाघरों में लोग जय श्री राम बोलने लगे।

यह भी पढ़ें- 'हनुमैन' से भी ज्यादा धांसू होगा सीक्वल, 'हनुमान जन्मोत्सव' पर Jai Hanuman का दमदार पोस्टर OUT, आया नया अपडेट

प्रभास की एंट्री से मचा धमाल

एक यूजर का कहना है कि मात्र प्रभास के वॉइस ओवर से पूरी फिल्म में रीबेल वाइब आ गया है। उनका नाम ही काफी है। एक यूजर ने बेस्ट VFX, स्टोरीटेलिंग, एक्शन और तेजा सज्जा के अभिनय के चलते इसे मस्ट वॉच मूली (Must Watch Movie) बताया है। कई लोग फिल्म की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

क्या है मिराई मूवी की कहानी?

12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कार्तिक गट्टामनेनी निर्देशित मिराई एक योद्धा की कहानी है जिसे नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा करनी है जो किसी भी मनुष्य को देवता बना सकता है। इस बार तेजा सज्जा की लड़ाई मंचू मनोज से हो रही है जो फिल्म में निगेटिव रोल में हैं। फिल्म में प्रभास (Prabhas in Mirai) का वॉइस ओवर जान डाल रहा है।

यह भी पढ़ें- सुपरहीरो के बाद सुपरयोद्धा बनेंगे 'हनुमैन' के तेजा सज्जा, इंटेंस पोस्टर के साथ नई फिल्म का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।