विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kiara Advani की शक्ति शालिनी से जुड़े 'गुल्लक' वाले दुर्गेश सिंह, मैडॉक ने दी बड़ी जिम्मेदारी!

Published: Sat, 11 Jan 2025 09:17 PM (IST)

राम चरण की गेम चेंजर में कमाल दिखाने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के हाथ एक और ...और पढ़ें

कियारा आडवाणी की शक्ति शालिनी की क्या होगी कहानी (Photo: Instagram)
कियारा आडवाणी की शक्ति शालिनी की क्या होगी कहानी (Photo: Instagram)

HighLights

  1. गेम चेंजर में नजर आईं कियारा
  2. क्या होगी शक्ति शालिनी की कहानी?
  3. एक्ट्रेस ने जाहिर की अपनी एक्साइटमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नए साल में मैडॉक ने 8 फिल्में अनाउंस की हैं,जिसमें 'शक्ति शालिनी' फिल्म का नाम भी शामिल है। स्त्री, भेड़िया,मुंज्या के साथ साथ शक्ति शालिनी भी मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। फैंस इस अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी कियारा

वैसे भी स्त्री 2 और भूल भुलैया जैसी फिल्मों ने हॉरर कॉमेडी फिल्मों के जॉनर का जो ग्राफ सेट कर दिया है उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि हॉरर कॉमेडी बॉलीवुड का उभरता हुआ जॉनर बन गया है। कई डायरेक्टर्स ने भी इसमें हाथ आजमाना शुरू कर दिया है। इसके बाद बीते दिनों ये अनाउंसमेंट हुई कि कियारा आडवाणी फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: Shakti Shalini के लिए मिल गई हीरोइन, तीसरी बार हॉरर कॉमेडी का हिस्सा बनेगी ये हसीना

कौन हैं फिल्म के निर्माता?

शक्ति शालिनी को 'टब्बर' फेम डायरेक्टर आजीत पाल सिंह डायरेक्ट करेंगे। वहीं गुल्लक सीरीज फेम दुर्गेश सिंह इसके लेखक हैं। स्त्री और भेड़िया की सफलता के बाद शक्ति शालिनी (Shakti Shalini) मैडॉक फ्रेंचाइजी की पांचवी फिल्म है।

फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं कियारा आडवाणी

शक्ति शालिनी की बात करें तो फिल्म की कहानी पर मैडॉक के दिनेश विजन और अमर कौशिक पिछले एक साल से काम कर रहे थे। फिल्म का नरेशन कियारा को खुद दुर्गेश ने ही सुनाया था और उन्हें वो काफी ज्यादा पसंद भी आया। पहले नरेशन में ही कियारा ने इस फिल्म के लिए हां कर दी थी। साथ ही साथ कियारा ने फिल्म में काम करने के लिए एक्साइटमेंट भी जताई। मेकर्स ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी ज्यादा बज क्रिएट कर दिया है।

क्या होगी शक्ति शालिनी की कहानी?

शक्ति शालिनी चंबल इलाके के बैकड्रॉप पर सेट की गई है। मेकर्स चाहते हैं कि स्त्री की तरह शक्ति शालिनी फिल्म भी रियल लोकेशन में ही शूट की जाए। फिल्म की टेक्निकल टीम ने लोकेशन की रेकी भी शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही प्रोडक्शन में आ जाएगी। यह मैडॉक के साथ कियारा की पहली फिल्म होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ राम चरण नजर आए। गेम चेंजर 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Game Changer फेम Kiara Advani अस्पताल में भर्ती? खबरों पर एक्ट्रेस की टीम ने दिया रिएक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।