Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस खतरनाक विलेन की बहन हैं Zeenat Aman, क्या आपको पता है 'डाकू और हसीना' के बीच का कनेक्शन

    Updated: Wed, 27 Nov 2024 07:00 AM (IST)

    70-80 के दशक में हिंदी सिनेमा में जीनत अमान अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती थीं। दिग्गज अभिनेत्री की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानद ...और पढ़ें

    जीनत अमान का भाई फिल्मों में बनता है विलेन/ फोटो- Instagram
    जीनत अमान का भाई फिल्मों में बनता है विलेन/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. कौन हैं जीनत अमान के भाई?
    2. जीनत अमान के भाई हैं बहुत बड़े विलेन
    3. इस फिल्म में दोनों ने किया है साथ काम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 नवंबर 1951 में जन्मी जीनत अमान उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने 70 और 80 के दशक में बिग स्क्रीन पर खूब तहलका मचाया है। फिलिपिनो ड्रामा 'द इविल विदइन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जीनत अमान को उनके करियर में सफलता मिलने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।

    उन्होंने 70 के दशक में इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्होंने नायिकाओं की परिभाषा बदल दी। वह फिल्मों में वेस्टर्न का ऐसा कल्चर लेकर आईं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। 

    जीनत अमान की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार और ग्लैमराइज रही, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही नीरसता से भरी रही। जीनत अमान की लव लाइफ के बारे में अधिकतर लोगों को पता है, लेकिन क्या आपको पता है कि उनके पिता ने दिलीप कुमार के करियर की सुपरहिट फिल्म लिखी थी। इतना ही नहीं, उनके भाई 80 के दशक के सबसे बड़े विलेन रह चुके हैं। कौन हैं जीनत अमान के भाई चलिए जानते हैं डिटेल्स में:

    राज कपूर की फिल्म में बने थे खतरनाक विलेन

    जीनत खान (Zeenat Aman) के पिता अमानुल्लाह खान पठान मुस्लिम और मां वर्धिनी सिंधिया महाराष्ट्रीयन हिन्दू ब्राह्मण परिवार से थीं। जीनत अमान के कजिन ब्रदर कोई और नहीं, बल्कि 80 के दशक के मशहूर खलनायक रजा मुराद हैं, जो राम तेरी गंगा मैली से लेकर नमक हराम, रोटी कपड़ा और मकान, चोर के घर चोर, जानी दुश्मन, कालिया और प्रेम रोग सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: अभिनेत्री जिन्हें दोनों शादियों में मिला धोखा, पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने हड़पी सारी संपत्ति!

    अभिनेता रजा मुराद के पिता 'मुराद' भी 200 से अधिक फिल्मों में कैरेक्टर एक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। रजा मुराद अमानुल्लाह खान (जीनत के पिता) भतीजे हैं।

    Photo Credit- Instagram 

    जीनत अमान के साथ सीन देने में जब हुई थी हालत खराब

    ये तो सभी जानते हैं कि जीनत अमान और रजा मुराद दोनों ही हिंदी सिनेमा के मंझे हुए कलाकार हैं। हालांकि, एक समय ऐसा था जब रजा मुराद को जीनत अमान के साथ ऑनस्क्रीन जबरदस्ती करनी थी, जिसकी वजह से एक्टर की हालत पस्त हो गई थी। साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'डाकू हसीना' में रजा मुराद और जीनत अमान ने पहली बार साथ काम किया था।

    खबरें और भी

    Photo Credit: Youtube Screenshot

    अशोक राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राकेश रोशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी रूपा सक्सेना उर्फ डाकू हसीना की है, जिसके साथ शोषण होता है। फिल्म में एक सीन था, जहां रजा मुराद उनके साथ जबरदस्ती करना था, जिसे करने में अभिनेता काफी हिचकिचा रहे थे। जब जीनत अमान को ये बात पता लगी तो उन्होंने रजा मुराद को समझाया कि वह एक्टर्स हैं और उन्हें अपने काम की वैल्यू करनी चाहिए, जिसके बाद एक्टर माने और वह सीन पूरा हुआ।

    यह भी पढ़ें: Zeenat Aman से मिलते ही बदल गई थी Mithun Chakraborty की 'तकदीर', बहुत मुश्किल से हटा था 'पनौती' का टैग