Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navya Naveli Nanda: नव्या नवेली नंदा ने खुद को सबके सामने कहा 'बदसूरत', जया बच्चन की इस बात ने किया था परेशान

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 04:39 PM (IST)

    What The Hell Navya अमिताभ बच्चन का नातिन नव्या नवेली नंदा पॉपुलर स्टार किड हैं। वह आज बिजनेस वुमन हैं और अब पॉडकास्ट शो के जरिये अपने व बच्चन परिवार ...और पढ़ें

    File Photo of Navya Naveli Nanda with Jaya Bachchan and Shweta Bachchan. Photo Credit/ Fanpage Twitter
    File Photo of Navya Naveli Nanda with Jaya Bachchan and Shweta Bachchan. Photo Credit/ Fanpage Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। What The Hell Navya: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेदी नंदा का नया पॉडकास्ट 'What The Hell Navya' काफी बज क्रिएट किए हुए हैं। इसे शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन पहले ही एपिसोड से इसने इंटरनेट पर धमाल मचा दी है। हाल ही में नव्या ने इस शो पर मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन को लेकर बात की। इस दौरान श्वेता बच्चन ने बेटी के कई राज खोले। उन्होंने बताया कि कैसे नव्या ड्राम किया करती थीं। एक बार तो नव्या ने इतना ड्रामा किया, कि मजबूरन उन्हें चुप कराने के लिए बीच सड़क कार रोकनी पड़ी।

    नव्या दिखाती थीं ढेरों नखरे

    पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में जब नव्या ने अपनी मां और नानी से अपने बारे में पूछा कि वह बचपन में कैसी थीं, तो इस पर उन्हें मस्त जवाब मिला। श्वेता ने कहा कि नव्या कभी परेशान तो नहीं करती थीं, लेकिन बहुत नखरे वाली थी। वह बिग बिजी बॉडी थीं। वह किसी भी बात पर रो देती थीं। श्वेता ने बताया कि कैसे नव्या सिमी ग्रेवाल के शो पर आने के लिए बेताब थीं। लेकिन चीजों ने तब अलग मोड़ ले लिया, जब नव्या अपने नाना अमिताभ बच्चन, मामू अभिषेक बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ कार में बैठीं, जब नव्या ने लिपस्टिक लगाई थी।

    श्वेता का खुलासा- सैंटर ऑफ अट्रैक्शन बनना पसंद था नव्या को

    इस वाक्ये को याद करते हुए तब जया बच्चन ने बताया कि नव्या ने लिपस्टिक लगाई थी और मैने उसे लिपस्टिक लगाने से मना किया था। जया ने बताया कि ऐसा कहते ही उन्होंने नव्या की लिपस्टिक हटा दी। इसके बाद नव्या ऐसा रोईं कि उन्होंने खुद को बदसूरत तक कह दिया। नव्या के इतना कहते ही कार रोकनी पड़ी। इसके बाद श्वेता ने खुलासा कि नव्या हमेशा से ही सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनना पसंद करती थीं। वह सबका ध्यान अपनी ओर दिलाना चाहती थीं।

    क्या बॉलीवुड में करेंगी एंट्री

    नव्या नवेली नंदा पॉपुलर स्टार किड हैं, लेकिन इसके बावजूद वह फिल्मों में आने की दिलचस्पी नहीं रखती हैं। नव्या बिजनेस वुमन हैं और महिलाओं से जुड़ा हेल्थकेयर चलाती हैं, जिसका नाम आरा हेल्थ है। 'वॉट द हेल नव्या', नव्या का डेब्यू पॉडकास्ट शो है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Nora Fatehi: फीफा वर्ल्ड कप एन्थम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' रिलीज, नोरा फतेही ने डांस से बिखेरा जलवा, रचा इतिहास

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: कंटेस्टेंट्स के साथ सलमान खान ने किया डिनर, गौतम की इस बात से सातवें आसमान पर पहुंचा गुस्सा