विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब सेट पर गाने की शूटिंग कर रहे थे Akshay Kumar, लड़कियों ने फेंके थे 100 अंडे

Published: Mon, 03 Nov 2025 11:49 AM (IST)

किसी एक्टर पर अंडा फेंकना कोई आम बात नहीं है। एक बार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पर एक-दो नहीं बल्कि ...और पढ़ें

अक्षय कुमार पर फेंके गए थे 100 अंडे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार पर फेंके गए थे 100 अंडे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. लड़कियों ने अक्षय कुमार पर फेंके थे 100 अंडे

  2. सिर्फ 3 रात में शूट किया था अक्षय ने ये गाना

  3. अक्षय के रवैये पर बोले बॉलीवुड कोरियोग्राफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं तो अपने अभिनय और एनर्जी से दर्शकों का दिल खुश कर देते हैं। 90 के दशक में उन्हें रोमांटिक और एक्शन हीरो के तौर पर जाना जाता था। 2000 के दशक में उन्होंने कॉमेडी के बलबूते दर्शकों का दिल चुराया।

जिसने भी अक्षय कुमार के साथ काम किया है, वो उनके पंक्चुअलिटी की खूब तारीफ करता है। जब भी वह कोई किरदार निभाते हैं तो वह उसमें अपना 100 प्रतिशत देते हैं। हाल ही में अक्षय के साथ काम कर चुके एक कोरियोग्राफर ने एक्टर संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। साथ ही अक्षय पर फेंके गए 100 अंडे का दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया है।

जाने-माने बॉलीवुड कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश (Chinni Prakash) ने फ्राइडे टॉकीज के साथ बातचीत में अक्षय कुमार के साथ काम करने का एक्सपीरिंयस शेयर किया है। चिन्नी ने बताया कि जब लड़कियों ने उन पर अंडा फेंका तो एक्टर के रिएक्शन ने उन्हें हैरान कर दिया था। खिलाड़ी मूवी के शूट के वक्त अक्षय पर अंडे फेंके गए थे।

यह भी पढ़ें- 'शक्ल से 40, अक्ल से 120...', Akshay Kumar ने शाह रुख के लिए किया पोस्ट, काजोल ने दी ऐसी सलाह

अक्षय पर क्यों फेंके गए थे 100 अंडे?

चिन्नी प्रकाश ने कहा, "अक्षय बहुत मेहनती हैं और वह अपना 100 परसेंट देते हैं। मैंने उनके साथ जो 25-50 गाने शूट किए हैं, उनमें उन्होंने कभी कोई स्टेप बदलने के लिए नहीं कहा। खिलाड़ी फिल्म के एक गाने के एक सीन में अक्षय पर 100 अंडे फेंके गए थे। लड़कियों को अक्षय पर अंडे फेंकने थे और जब अंडा लगता है तो दर्द होता है, लेकिन उसके बाद बदबू और भी खराब होती है, वह लंबे समय तक नहीं जाती। इन सबके बावजूद अक्षय ने एक शब्द भी नहीं कहा। वह बहुत मेहनती हैं और उनमें कोई नखरे नहीं हैं। वह बहुत डाउन-टू-अर्थ हैं। मैंने उनसे ज्यादा मेहनती एक्टर कभी नहीं देखा और वह बहुत डेडिकेटेड हैं।"

Akshay Kumar

तीन दिन में शूट हुआ था ये गाना

चिन्नी प्रकाश ने बताया कि 20 साल बाद भी अक्षय का रवैया बिल्कुल भी नहीं बदला है। वह कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। चाहे उनसे 10 फ्लोर से कूदने के लिए ही क्यों न कहा जाए। आगे कोरियोग्राफर ने मोहरा के गाने तू चीज बड़ी है मस्त मस्त का किस्सा बताया। उन्होंने कहा, "जब मैंने पहली बार यह गाना सुना तो मुझे लगा कि यह एक गजल है। यह इतना धीमा गाना है। अक्षय ने कहा कि यह हिट होगा। हमने वह गाना सिर्फ़ रात में शूट किया क्योंकि किसी भी एक्टर के पास डेट्स नहीं थीं। मेरे पास भी डेट्स नहीं थीं, न ही अक्षय और न ही रवीना के पास। हमने वह गाना 3 कैमरों से 3 रातों में शूट किया, और सब लोग आधी नींद में ही परफॉर्म करते थे।"

यह भी पढ़ें- सासू मां डिंपल को खूब परेशान करते हैं Akshay Kumar, जग्गू दादा से की दामाद की शिकायत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।