विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan को जिन्होंने बनाया 'बिग बी', उन्हीं से टूटे रिश्ते! जब छलका महमूद और इन सितारों का दर्द

Published: Mon, 15 Apr 2024 06:22 PM (IST)

Amitabh Bachchan फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम हैं जिन्होंने अपने करियर के साथ-साथ हिंदी सिनेमा को भी एक नया आयाम ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन, सलीम खान और महमूद अली
अमिताभ बच्चन, सलीम खान और महमूद अली

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन के संघर्ष दिनों में दिया था एक्टर महमूद अली ने साथ
  2. सलीम खान ने अमिताभ के लिए दी थी नसीहत
  3. 'केबीसी' के बाद अंजन श्रीवास्तव से बिगड़े थे अमिताभ के संबंध

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का नाम बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है। अपने 55 साल के करियर में बिग बी ने तमाम फिल्में की और अपने लिए वो मुकाम बनाया, जहां तक पहुंचना हर किसी का सपना होता है। लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री का 'बिग बी' बनाने में कई लोगों का योगदान रहा है। इनमें कुछ लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं, तो कुछ से अमिताभ के रिश्ते फीके पड़ने लगे हैं।

संघर्ष के दिनों में इन्होंने थामा था अमिताभ बच्चन का हाथ

अमिताभ बच्चन के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआती कुछ साल अच्छे नहीं थे। उनकी रिलीज हुई 12 फिल्में लाइन से फ्लॉप होती चली जा रही थीं। कितने ही अरमानों के साथ अमिताभ इंडस्ट्री में सपना लिए आए थे, लेकिन फेलियर देख हारे मन के साथ अमिताभ फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने का मन बना चुके थे। 12 फिल्में करने के बाद भी जब अमिताभ का स्ट्रगल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था, तब उनकी जिंदगी में मेहमूद और सलीम खान जैसे लोग आए, जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ाने में काफी मदद की। हालांकि, बाद में बिग बी ने इन्हीं के साथ दगाबाजी की।

महमूद अली

अपने जमाने के मशहूर हीरो महमूद अली की गिनती टॉप कॉमेडियन्स में होती थी। अपने चार दशक से भी लंबे करियर में महमूद ने ढेरों फिल्में कीं, जिनमें उनके कॉमिक अंदाज को पसंद किया गया। अच्छे एक्टर होने के साथ ही महमूद अच्छे इंसान भी थे। उन्होंने कई एक्टर्स का करियर बनाया। महमूद ने अमिताभ बच्चन को भी आगे बढ़ाने में मदद की थी।

महमूद अली ने बिग बी का हाथ तब थामा था, जब वह (अमिताभ बच्चन) मुंबई आए और उनके पास रहने के लिए जगह नहीं थी। महमूद ने न सिर्फ उनकी फिल्म लाइन में मदद की, बल्कि उनके लिए ठिकाने का भी बंदोबस किया। महमूद खुद को अमिताभ का दूसरा पिता बताते थे। उन्होंने बिग बी को काम दिलाने में मदद की। लेकिन जैसे-जैसे कामयाबी अमिताभ के कदम चूमने लगी, वैसे-वैसे वह महमूद अली से दूर होते चले गए।

महमूद जब बूढ़े हो गए और अस्पताल में भर्ती थे, तो बिग बी उनसे मिलने तक न पहुंचे। इसका खुलासा महमूद ने लेहरें रेट्रो को दिए वीडियो इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि जब अमिताभ बच्चन के पिता की सर्जरी होनी थी, तब वह उनसे मिलने गए थे। लेकिन जब महमूद हॉस्पिटल में एडमिट हुए, तो बिग बी उनका हालचाल लेने तक नहीं पहुंचे। इस बात का उन्हें बहुत बुरा लगा था।

सलीम खान

सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान 70 के दशक के सबसे मशहूर राइटर थे। बताया जाता है कि जब फिल्में फ्लॉप होने के कारण अमिताभ को कोई काम नहीं दे रहा था, तब सलीम खान ने उन्हें उनके करियर की पहली हिट 'जंजीर' दी थी। उन्होंने उन्हें कई डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स से मिलवाया था। अरबाज खान (Arbaaz Khan) के टॉक शो सलीम ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने ये तक कह दिया था कि स्टार बनने के बाद अमिताभ अपने दोस्ती के रिश्तों को संभाल नहीं पाए।

एक बार अमिताभ बच्चन ने अवॉर्ड फंक्शन में शोले दिलवाने का क्रेडिट धर्मेंद्र को दे दिया, जिसके बाद कोमल नाहटा के चैट शो पर सलीम खान ने कहा कि बिग बी ने सबके सामने यह झूठ बोला क्योंकि उनकी वजह से अमिताभ बच्चन को शोले मिली थी। हालांकि, सलीम खान के इस बयान पर कभी अमिताभ बच्चन ने कुछ नहीं कहा।

कादर खान

कादर खान 70-80 के दशक के वो एक्टर थे, जो जिस फिल्म में काम करें, वह हिट होना तय मानी जाती थी। एक्टर होने के साथ-साथ वह निर्देशक और राइटर भी थे। कादर अमिताभ के करियर के शुरुआती दिनों से उन्हें जानते थे। दोनों के बीच अच्छी जमीं, लेकिन बिग बी के एक घमंड ने उनकी दोस्ती को खत्म कर दिया।

एक इंटरव्यू के दौरान कादर खान ने बताया कि बिग बी जब अपने करियर के शिखर पर थे, तब लोग उन्हें सर कहकर पुकारते थे। वो अमिताभ बच्चन को शुरुआती दिनों से जानते थे, इसलिए दोस्ताना रिश्ता होने के कारण उन्हें कभी 'अमित जी' या 'अमित सर' नहीं कहा। यही बात बिग बी को चुभ गई। इसके बाद कई ऐसे मौके आए, जब दोनों को एक ही फिल्म ऑफर हुई, लेकिन अपने स्टारडम का फायदा उठाकर अमिताभ ने कादर को उन फिल्मों से अलग कर दिया।

अंजन श्रीवास्तव

'वागले की दुनिया' एक्टर अंजन श्रीवास्तव (Aanjjan Srivastav) भी कभी अमिताभ बच्चन के करीबी हुआ करते थे। उन्होंने बिग बी की तब मदद की थी, जब वह कर्ज में डूबे थे। ये तब की बात है, जब अंजन श्रीवास्तव बैंकर हुआ करते थे। एक इंटरव्यू में अंजन श्रीवास्तव ने बताया था कि उन दिनों अमिताभ बच्चन के खिलाफ बहुत बड़ी क्रांति हो रही थी। फिल्मिस्तान में 'तूफान' के सेट पर बिग बी का हालचाल लेने पहुंचे। 

उन दिनों में बिग बी के खिलाफ बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन हो रहा था। अमिताभ बच्चन काफी दुखी थी। वहां उन्हें कोई पूछने वाला नहीं था। तब अंजन श्रीवास्तव ही थे, जिन्होंने दोस्त के नाते बिग बी की मदद की। दरअसल, गलत बैंक स्टेटमेंट्स की वजह से अमिताभ बच्चन बुरी तरह फंस गए थे। बैंकर होने के नाते अंजन उनके ऑफिस स्टेटमेंट लेने जाते थे। तभी पता लगा कि लोग उन्हें ठग रहे हैं।

अमिताभ भी उनके आगे हाथ जोड़कर खड़े हो गए और कहने लगे कि वह जल्दी ही पैसे लौटा देंगे। तब उन्हें बताया गया कि उन्हें उनके अकाउंट स्टेटमेंट में गलती है। बतौर अंजन उन दिनों अमिताभ के खिलाफ मुकदमा दायर होने वाला था। तब अंजन ने अपने मैनेजर को समझाया कि वो कोई मुकदमा दायर न करें। धीरे-धीरे अमिताभ ने सारे पैसे वापस कर दिए।

'कौन बनेगा करोड़पति' के बाद खराब हुए संबंध

अंजन श्रीवास्तव ने बताया कि अमिताभ बच्चन कंगाल हो गए थे। उनकी कंपनी ABCL भारी नुकसान में थी। तब 'केबीसी' शो से उनकी हालत सुधरी। जब बिग बी ने ये शो शुरू किया, तब उनकी बिगड़ी फाइनेंशियल कंडीशन सुधरने लगी। लेकिन हालात सुधरने के बाद बिग बी और अंजन के रिश्ते में खटास आ गई। अमिताभ ने अपने सभी पुराने दोस्तों से संबंध रखना न के बराबर कर दिया था।

यह भी पढ़ें: एक डायलॉग की वजह से सेट पर डायरेक्टर से भिड़ गए थे Amitabh Bachchan, करियर छोड़ने की मिल गई थी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।