यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपने ही पिता के साथ काम नहीं करना चाहते थे 'छावा' स्टार Akshaye Khanna, वजह सुनकर रह जाएंगे दंग
80-90 के दशक के सुपरस्टार्स में दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। अपने दमदार अभिनय से उन्होंने करोड़ों दिलों में खास जगह ...और पढ़ें

HighLights
- लाखों दिलों पर राज करते थे अभिनेता विनोद खन्ना
- पिता के साथ काम नहीं करना चाहते थे अक्षय खन्ना
- इंटरव्यू में छावा स्टार ने किया था वजह का खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय खन्ना बॉलीवुड के उन उम्दा एक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें अक्सर अंडररेटेड कहा जाता है। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय ने अपने करियर की शुरुआत भी अपने पिता के साथ फिल्म 'हिमालय पुत्र' से की थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने फिर कभी विनोद खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की।
एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने पिता के साथ काम ना करने की वजह का खुलासा किया था और बताया था कि एक और दिग्गज अभिनेता के साथ भी वह काम करने से बचते हैं।
पिता विनोद खन्ना के साथ नहीं करना चाहते थे काम
अक्षय खन्ना की पहली फिल्म 'हिमालय पुत्र' 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ उनके पिता विनोद खन्ना के अलावा हेमा मालिनी, डैनी डेन्जोंगपा, अमरीश पुरी और जॉनी लीवर जैसे बड़े सितारे भी नजर आए थे। कहा जाता है कि अक्षय और उनके पिता विनोद खन्ना के रिश्ते थोड़े जटिल थे, लेकिन इसके बावजूद अक्षय अपने पिता की आध्यात्मिक यात्रा और व्यक्तित्व का गहरा सम्मान करते थे।
.jpg)
Photo Credit- X
2008 में आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने बताया था कि अपने पिता के साथ काम करना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण अनुभव था। 'दृश्यम 2' अभिनेता ने कहा था, "कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनके साथ काम करना आपके आत्मविश्वास के लिए मुश्किल होता है। मेरे पिता उनमें से एक हैं और अमिताभ बच्चन दूसरे। उनके साथ एक ही फ्रेम में खड़ा होना बहुत कठिन होता है।"
पिता के व्यक्तित्व के कारण लिया फैसला
अक्षय ने आगे खुलासा किया था कि वह अपने पिता के साथ दोबारा काम क्यों नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा था, "मेरे पिता की स्क्रीन पर मौजूदगी इतनी प्रभावशाली होती थी कि उनके सामने टिक पाना मुश्किल हो जाता था। ऐसा करिश्मा या तो आपके पास होता है या नहीं। मेरे पास वह स्क्रीन प्रजेंस नहीं है। कुछ अभिनेता होते हैं जो स्क्रीन पर आते ही आपको पूरी तरह अपनी ओर खींच लेते हैं, मेरे पिता उन्हीं में से एक थे।"
खबरें और भी
.jpg)
Photo Credit- X
गौरतलब है कि विनोद खन्ना न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक स्टाइल आइकन भी थे। उन्हें मरणोपरांत दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साल 2017 में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था।