Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब Karan Johar को जोरदार तमाचा जड़ना चाहती थीं Deepika Padukone, इस बात को सुनकर हुई थीं परेशान

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 04:15 PM (GMT+05:30)

    Karan Johar को उनके बेबाक बोल के लिए कभी-कभी भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी करण मजाकिया अंदाज में कुछ ऐसा कह जाते हैं जिससे सितारे भी झल ...और पढ़ें

    जब Karan Johar को जोरदार तमाचा जड़ना चाहती थीं Deepika Padukone / फोटो- इंस्टाग्राम
    जब Karan Johar को जोरदार तमाचा जड़ना चाहती थीं Deepika Padukone / फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. करण जौहर को थप्पड़ मारना चाहती थीं दीपिका पादुकोण
    2. निर्माता की इस बात को सुनकर झल्ला गयी थीं 'सिंघम अगेन' एक्ट्रेस
    3. दीपिका पादुकोण का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर इंडस्ट्री के वो शख्स हैं, जो आए दिन अपनी बातों को लेकर विवाद में फंस जाते हैं। एक समय पर करण जौहर ऐसे थे, जो न सिर्फ पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ऐसी बातें कहते थे, जिसकी वजह से कोई न कोई कंट्रोवर्सी क्रिएट हो जाती थी, बल्कि अपने चैट शो कॉफी विद करण में सितारों को ऐसी कश्मकश में फंसा देते थे, जहां न चाहते हुए भी उन्हें अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें बतानी पड़ जाती थी।

    ऐसा ही कुछ हुआ था दीपिका पादुकोण के साथ, जब करण जौहर ने उनसे नेशनल टीवी पर ऐसा सवाल पूछ डाला था कि एक्ट्रेस का उन्हें जोरदार तमाचा जड़ने का मन हो गया था।

    क्यों करण जौहर को थप्पड़ मारना चाहती थीं दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का हाल ही में कई साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये उस समय का है, जब करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करण' में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा खास मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस वीडियो में करण मजाकियां अंदाज में पहले प्रियंका चोपड़ा से उनके 'डैडी लिटिल गर्ल' के टैटू के बारे में पूछते हैं।

    यह भी पढ़ें: द एकेडमी ने शेयर किया Deepika Padukone का 'दीवानी मस्तानी' वीडियो, रणवीर सिंह ने भी किया रिएक्ट

    जिसका जवाब प्रियंका बड़े ही प्यार से देती हैं। इसके बाद करण दीपिका को भी टीज करने से बाज नहीं आते और उनसे उनके आरके(Ranbir Kapoor) के टैटू को लेकर पूछते हैं। दीपिका पादुकोण कहती हैं कि उनका वो टैटू अब भी है। जिसको सुनकर करण जौहर कहते हैं, अब क्या चाहती हो राजीव खंडेलवाल तुमको डेट करें, जिसे सुनकर दीपिका थोड़ी झल्लाती हैं और प्रियंका चोपड़ा से कहती हैं, 'क्या मैं इन्हें थप्पड़ मार सकती हूं अभी'।

    View this post on Instagram

    A post shared by ehsas (@eh_sas12)

    2024 में दीपिका पादुकोण करेंगी पहले बेबी का स्वागत

    दीपिका पादुकोण की इस बात को सुनकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कहती हैं कि तुम्हें उन्हें थप्पड़ जरूर मारना चाहिए। दीपिका-प्रियंका के इस ओल्ड वीडियो पर फैंस मजेदार प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा शादी के पांच साल बाद दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone के साथ Vin Diesel की फोटो ने मचाया धमाल, फिर से सिल्वर स्क्रीन पर दिखाएंगे कमाल?