यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब Janhvi Kapoor और Khushi Kapoor को मिली थी मां श्रीदेवी के निधन की खबर, ऐसी हो गई थी दोनों की हालत
Koffee With Karan 8 कॉफी विद करण सीजन 8 का नया एपिसोड टेलीकास्ट हो चुका है। इस बार शो में कपूर सिस्टर्स नजर आ रही हैं । जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ...और पढ़ें

HighLights
- करण जौहर में जाह्नवी और खुशी
- जाह्नवी और खुशी ने शो में किया मां को याद
- बताया कैसे मिली थी मां के निधन की खबर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan 8: करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण सीजन 8 का नया एपिसोड टेलीकास्ट हो चुका है। इस बार शो में कपूर सिस्टर्स नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने इस बार करण के साथ कॉफी का लुत्फ उठाया।
एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला। इस बीच एक पल ऐसा भी आया जब करण ने सालों बाद खुशी और जाह्नवी की मां श्रीदेवी का जिक्र किया। श्रीदेवी का निधन साल 2018 में हुआ था। सालों बाद जाह्नवी ने इस शो में उस दिन का खुलासा किया जब उन्हें अपनी अम्मा के निधन की खबर मिली थी।
यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो में जाह्नवी कपूर की फिसली जुबान, रिलेशनशिप को लेकर कर दिया ये खुलासा
कैसे मिली थी जाह्नवी और खुशी को श्रीदेवी के निधन की खबर
साल 2018 के फरवरी में श्रीदेवी हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गई थी। उनके जाने के बाद दोनों बहनों ने एक-दूसरे का पूरा-पूरा ख्याल रखा। अब करीब 6 साल बाद जाह्नवी और खुशी ने उस दिन को याद किया जब उन्हें इसके बारे में पता चला था।

खुशी ने बहन जाह्नवी को संभाला था
इस बारे में जाह्नवी ने बताया, जब मेरे पास फोन आया तो मैं अपने कमरे में थी। दूसरी तरफ मुझे खुशी के कमरे से रोने की आवाजें सुनाई दे रही थीं। मैं बुरी तरह रोते हुए उसके कमरे में गई। मैं जैसे ही खुशी के सामने गई तो उसने मेरी तरफ देखा और रोना बंद कर दिया। वह मेरे पास बैठ गई और मुझे शांत किया।
खबरें और भी

मैंने इसके बाद कभी उसे इस बारे में रोते नहीं देखा। आगे जाह्नवी ने खुशी और श्रीदेवी के बीच समानताओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "वह बहुत शांत स्वभाव की इंसान हैं और मुझे लगता है कि उनमें और मम्मा में यही एक समानता है, लेकिन कैमरे के सामने फूट-फूट कर रोने लगती है।
खुशी और जाह्नवी की आने वाली फिल्में
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो, हाल ही में वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आई थी। अब जल्द वह फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'देवरा' है। तो वहीं, बीते साल खुशी कपूर भी अपना डेब्यू द आर्चीज से कर चुकी हैं। अब खबर है कि वह जल्द इब्राहीम अली खान के साथ नजर आएंगी।