Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मां श्रीदेवी के साथ किये गए बर्ताव पर अब होता है Janhvi Kapoor को पछतावा? कहा- उनकी इन बातों को करती थी अवॉयड

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 06:24 PM (IST)

    Janhvi Kapoor धड़क एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज बॉलीवुड में खूब नाम कमा रही हैं। वह एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रही हैं। हाल ही में श्रीदेवी की ...और पढ़ें

    मां श्रीदेवी के साथ किये गए बर्ताव पर अब होता है Janhvi Kapoor को पछतावा / Photo- Instagram
    मां श्रीदेवी के साथ किये गए बर्ताव पर अब होता है Janhvi Kapoor को पछतावा / Photo- Instagram

    HighLights

    1. जाह्नवी कपूर को आज भी इस बात का है पछतावा
    2. मां को इस वजह से अवॉयड किया करती थीं जाह्नवी कपूर
    3. जाह्नवी कपूर ने किया ये खुलासा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की याद आज भी फैंस को सताते हैं। टीवी पर जब भी उनकी कोई फिल्म आती है, तो उनके चाहने वालों का दिल भर आता है। जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी का निधन साल 2018 में हुआ था। उस साल की जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

    एक्ट्रेस अपनी मॉम श्रीदेवी के हमेशा से बेहद करीब रही हैं, ऐसे में कई मौकों पर जाह्नवी कपूर ये बता चुकी हैं कि आज उनकी मां का उनके साथ न होना उन्हें हर पल कितना अखरता है।

    हालांकि, कई सालों के बाद जाह्नवी ने खुद को पिता बोनी कपूर बहन खुशी को संभाला तो है, लेकिन आज भी उन्हें इस बात का पछतावा होता है कि उन्होंने अपनी मां के साथ जो बर्ताव किया।

    श्रीदेवी के साथ किये गए इस बर्ताव पर पछताती हैं जाह्नवी कपूर

    बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर ने हाल ही में बताया कि जब वह अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कर रही थीं, तो उस दौरान अपनी मां श्रीदेवी को काफी अवॉयड करती थीं। जब भी श्रीदेवी उनसे ये पूछती कि क्या वह सेट पर पहुंच गयी, तो वह ना बोल देती थी। जाह्नवी कपूर ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें हमेशा ये महसूस होता था कि उन्हें श्रीदेवी की बेटी होने का अनफेयर एडवांटेज है।

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने छोटी बहन Khushi Kapoor को दी ऐसी एडवाइस, बोलीं-''नफरत के लिए रहना तैयार''

    उन्होंने कहा कि उन्हें ये बात बहुत परेशान करती थी कि हर कोई उन्हें इस चीज पर जज करता था कि वो श्रीदेवी की बेटी हैं, तो उन्हें कोई एफर्ट नहीं डालने पड़ रहे हैं। यही वजह थी कि जाह्नवी कपूर श्रीदेवी को किसी भी प्रोफेशनल कमिटमेंट से नहीं जोडती थी। उनकी मॉम उन्हें जो भी समझाए वह बिल्कुल उसका उल्टा करती थीं। 

    अब जाह्नवी कपूर को इस बात पर होता है गर्व

    जाह्नवी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अब उन्हें अपने इस बर्ताव पर बहुत ही पछतावा होता है। हालांकि, उस समय वह बहुत ही चाइल्डिश बर्ताव था। कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या बोलते हैं, लेकिन मैं श्रीदेवी की बेटी हूं और ये सच कोई नहीं बदल सकता है और हमेशा रहूंगी।

    खबरें और भी

    बवाल एक्ट्रेस ने कहा आज प्रेशर के बावजूद भी मैं इस बात के लिए हमेशा ग्रेटफुल हूं कि मैं श्रीदेवी की बेटी हूं। जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में दिखाई देंगी।

    यह भी पढ़ें: महाकाल के मंदिर में जाह्नवी ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग किए दर्शन, फैंस बोले- अब सेटल हो जाना चाहिए