विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब शाह रुख खान की बहन बनने से Kajol ने कर दिया था इनकार, 25 साल पुरानी फिल्म से जुड़ा रोचक किस्सा

Published: Thu, 30 Oct 2025 01:11 PM (IST)

हिंदी सिनेमा के इतिहास में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल की जोड़ी पर्दे पर काफी सफल रही ...और पढ़ें

अभिनेता शाह रुख खान और एक्ट्रेस काजोल (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

अभिनेता शाह रुख खान और एक्ट्रेस काजोल (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. शाह रुख खान की बहन बनने वाली थीं काजोल।

  2. काजोल ने ठुकराया था इस मूवी का ऑफर।

  3. इन फिल्मों के लिए फेमस है दोनों की जोड़ी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 25 साल पहले शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की एक कल्ट मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी में किंग खान के अलावा अन्य कई कलाकार मुख्य भूमिका में मौजूद थे। कमर्शियल तौर पर शाह रुख की वह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन आज भी इसके बारे में चर्चा की जाती है। 

आपको ये जानकारी हैरानी होगी की शाह रुख खान की उस फिल्म के लिए काजोल (Kajol) को कास्ट किया गया था। लेकिन जब उनको ये पता लगा कि मूवी में उनका रोल शाह रुख की बहन का रहने वाला है तो उन्होंने तुरंत इसके लिए मना कर दिया। आइए इस मामल के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। 

काजोल ने ठुकराई थी शाह रुख की ये फिल्म

सुपरस्टार शाह रुख खान की जिस मूवी के बारे में यहां जिक्र किया जा रहा है, उसका नाम जोश (Josh) था, जिसे साल 2000 में निर्देशक मंसूर खान के निर्देशन में रिलीज किया गया था। मूवी में किंग खान के अलावा ऐश्वर्या राय और चंद्रचूड़ जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया था।

joshmovie

यह भी पढ़ें- स्क्रीन पर अब भी वही जादू बिखेरती है DDLJ, टॉम क्रूज निभाने वाले थे राज का किरदार; फिल्म के बारे में अनजानी बातें

मूवी के डायरेक्टर मंसूर ने ईटीवी भारत से बाचतीत में बताया था कि फिल्म के लिए पहले काजोल को कास्ट किया गया था। क्योंकि शाह रुख खान के साथ उनकी जोड़ी काफी सफल रहती है। उदाहरण के लिए दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और कुछ कुछ होता है जैसी मूवीज के नाम लिए जा सकते हैं।

joshmoviecast

लेकिन उन्होंने पर्दे पर किंग खान की बहन बनने से इनकार कर दिया। इसके पीछे मेरी सोच सिर्फ इतनी थी कि जब सुनील दत्त अभिनेत्री नरगिस के बेटे का रोल प्ले कर सकते हैं, तो काजोल भी शाह रुख की बहन सकती थीं। हालांकि, बाद में जोश में शाह रुख खान की बहन शर्ली के किरदार को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अदा किया था। 

शाह रुख खान और काजोल की मूवीज

सिल्वर स्क्रीन की मोस्ट सक्सेफुल जोड़ी के तौर पर शाह रुख खान और काजोल को जाना जाता है। इन दोनों ने एक साथ कई सफल मूवीज में काम किया है, जिनके नाम इस प्रकार हैं-

  • करण अर्जुन

  • बाजीगर

  • दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

  • कुछ कुछ होता है

  • कभी खुशी कभी गम

  • माय नेम इज खान

  • दिलवाले

इसके अलावा कई ऐसी मूवीज रही हैं, जिनमें शाह रुख और काजोल ने एक दूसरे के लिए कैमियो भी किया है। असल जिंदगी में भी ये दोनों काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- Mohabbatein के बाद गायब हो गए फिल्म के ये सितारे, दर-दर भटके फिर भी नहीं बन पाए स्टार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।