विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरी जिंदगी अब तुम्हारे नाम...' जब फरिश्ता बनकर Kajol ने बचाई थी Shah Rukh Khan की जान

Published: Thu, 23 May 2024 04:53 PM (IST)

शाह रुख खान और काजोल की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। आज भी लोग इन्हें ...और पढ़ें

काजोल और शाह रुख खान (Photo Instagram)
काजोल और शाह रुख खान (Photo Instagram)

HighLights

  1. जब काजोल ने बचाई थी शाह रुख खान की जान
  2. गाने की शूटिंग कर रहे थे किंग खान और काजोल
  3. साल 2015 में फिल्म दिलवाले में एक साथ आए थे नजर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों में सितारों को खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाया जाता है, जिसे वह बहुत ही आसानी से कर जाते हैं, क्योंकि उनके पीछे पूरी एक टीम काम करती है और कई तरह की सुविधाएं भी होती है। हालांकि, इन सारी सुविधाओं के होते हुए भी कई सेलेब्स के साथ शूटिंग पर हादसे हो जाते हैं, जिसमें कई बुरी तरह घायल हो जाता है।

तो वहीं कइयों की जान भी चली जाती हैं। ऐसा की कुछ शाह रुख खान के साथ सालों पहले एक फिल्म के सेट पर हुआ था, जिसमें शाह रुख की जान पर बन आई थी, लेकिन एक्ट्रेस काजोल ने उन्हें बचा लिया था। आइए जानें क्या था वो किस्सा और किस फिल्म के सेट पर हुआ था। 

यह भी पढ़ें- KKR मैच के बाद ही बिगड़ने लगी थी Shah Rukh Khan की तबीयत, फिर भी दिव्यांग फैन से की मुलाकात, वीडियो वायरल

किंग खान के साथ गाने के दौरान हुआ था हादसा

फिल्म 'दिलवाले' (Dilwale) में सालों बाद शाह रुख खान और काजोल की जोड़ी पर्दे पर नजर आई थी। जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस जोड़ी ने फिल्म में एक रोमांटिक गाना शूट किया था, जिसका नाम है 'गेरुआ' । ये गाना आज भी लोगों को खूब पसंद आता है, लेकिन इस गाने की शूटिंग के दौरान काजोल ने अपने हीरो की जान बचाई थी। 

ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि यह खुलासा तो खुद शाह रुख और काजोल कर चुके हैं। इस गाने के मेकिंग वीडियो में किंग खान ने बताया था कि किन-किन मुश्किलों का सामना करते हुए उन्होंने 'गेरुआ' गाने की शूटिंग की थी।वाटरफॉल के पास शूटिंग के दौरान शाह रुख का बैलेंस बिगड़ गया था तभी काजोल ने उनका हाथ पकड़ लिया था।

कहां-कहां हुई थी गाने की शूटिंग

इस गाने की शूटिंग स्नो हिल आईलैंड पर हुई थी जो अंटार्कटिक प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर है। इसके अलावा सेलजालैंड्सफॉस के पास हुई थी। यह आइसलैंड के उन कुछ झरनों में से एक है। इसके अलावा इस गाने में प्लेन को भी दिखाया गया है। बता दें, ये एक रियल प्लेन था, जो 1973 में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और तब से अब तक वहीं पर है। य विमान आइसलैंड रिंग रोड से लगभग चार मील दक्षिण में सोल्हेमासांदुर के काले रेत वाले समुद्र तट पर है।

शाह रुख खान की बिगड़ी तबीयत

शाह रुख खान इन दिनों अपनी आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। एक्टर अपनी टीम के लिए बेहद समर्पित हैं और पिछले 2 महीने से वह हर मैच का हिस्सा बन रहे हैं, लेकिन बुधवार को अभिनेता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, कुछ देर अस्पताल में रहने के बाद अभिनेता की तबीयत में सुधार हुआ और उन्हें डिसचार्ज कर दिया गया।  गर्मी के चलते सुपरस्टार की तबीयत खराब हो गई और वे डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए थे।

यह भी पढ़ें- Dil To Pagal Hai के इन दो एक्टर्स को लेकर मेकर्स बनाएंगे 'बाजीगर' का सीक्वल? अब्बास-मस्तान ने दिया ये हिंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।