Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'उसकी शादी हो चुकी है...' Abhishek Bachchan के सामने निम्रत ने बताया कौन था उनका 'स्कूल लव', चौंक गए थे एक्टर

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 08:13 AM (IST)

    इन दिनों सोशल मीडिया पर निम्रत कौर (Nimrat Kaur) खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से जोड़ा ...और पढ़ें

    अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और निम्रत कौर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और निम्रत कौर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 2007 में ऐश्वर्या-अभिषेक ने की थी शादी
    2. काफी समय से आ रही है अलग होने की खबर
    3. वायरल हो रहा एक्टर का पुराना वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पिछले काफी समय से एश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि कपल काफी समय से एक दूसरे से अलग रह रहा है और तलाक लेने वाला है। अब इस लव स्टोरी में एक तीसरे शख्स की एंट्री हो गई है।

    सोशल मीडिया पर ये ट्रोलिंग चल रही है निम्रत कौर की वजह से अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को छोड़ दिया। अभिषेक के साथ नाम आने की वजह से लोग निम्रत कौर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अब इस बीच निम्रत और अभिषेक का सोशल मीडिया पर एक इंटरव्यू काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें निम्रत अपने 'स्कूल लव' के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

    कौन है निम्रत के बचपन का प्यार

    साल 2022 में फिल्म दसवीं में ये स्टार्स साथ नजर आए थे और ये इंटरव्यू भी उसी समय का है। सिद्धार्थ कनन निम्रत से उनके बचपन के प्यार के बारे में पूछते हैं। वैसे तो एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं, लेकिन उन्होंने अतीत का एक अनसुना किस्सा सुनाती हैं। 'स्कूल लव' के बारे में बात करते हुए निम्रत पहले तो जवाब देने में झिझकती फिर कहती हैं,'मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती, क्योंकि वो लड़का अब शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। अगर मैं कहूंगी तो ये सही नहीं होगा।'

    यह भी पढ़ें: बहूरानी Aishwarya Rai को Jaya Bachchan ने शादी को लेकर दी थी ये सलाह, ननद श्वेता बच्चन का बयान भी वायरल

    अभिषेक ने ली निम्रत की चुटकी

    निम्रत बिना उसका नाम सामने लाए उसकी क्वालीटीज बताते हुए कहती हैं,'वो बहुत पढ़ाकू था। थोड़ा शर्मिला था। बहुत प्यारा था,लेकिन थोड़ा बुरा लड़का भी था। वह केमिस्ट्री वर्क में मेरी मदद करता था।'इस पर अभिषेक बच्चन ने तुरंत बातचीत में कूदते हुए चुटकी लेकर कहा, 'वो आपके टीचर थे?'

    खबरें और भी

    अभिषेक की बात सुनकर निमरत हंसने लगीं और कहा, 'नहीं, नहीं, वो मेरे टीचर नहीं थे। उन्होंने बस केमिस्ट्री वर्क में मेरी मदद की थी।

    निम्रत कौर द लंचबॉक्स में नजर आई थीं जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा भी मिली थी। इसके बाद वह होमलैंड और वेवार्ड पाइंस जैसी लोकप्रिय अमेरिकी सीरीज में भी दिखाई दीं। एयरलिफ्ट और दसवीं में उनकी भूमिकाओं ने बॉलीवुड में उनकी जगह को और मजबूत कर दिया।

    यह भी पढ़ें: जब Nimrat Kaur के सामने अभिषेक बच्चन ने खोले थे शादी के गहरे राज, बीवी ऐश्वर्या के बारे में बोली थीं ये बातें