यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब Nimrat Kaur के सामने अभिषेक बच्चन ने खोले थे शादी के गहरे राज, बीवी ऐश्वर्या के बारे में बोली थीं ये बातें
इन दिनों सोशल मीडिया पर निम्रत कौर (Nimrat Kaur) खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एयरलिफ्ट एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ...और पढ़ें

HighLights
- 2007 में ऐश्वर्या राय से अभिषेक बच्चन ने की थी शादी
- निम्रत कौर के साथ जुड़ रहा अभिषेक बच्चन का नाम
- निम्रत कौर के साथ अभिषेक बच्चन ने की थी दसवीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइंस में छाए हुए हैं। पहले कपल के तलाक की चर्चा थी और अब अभिषेक बच्चन का नाम निम्रत कौर (Nimrat Kaur) के साथ जुड़ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि निम्रत के लिए अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को छोड़ दिया है।
अभिषेक बच्चन के साथ नाम जुड़ने के बाद से ही सोशल मीडिया पर निम्रत कौर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता निम्रत के सामने अपनी शादी और पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
ऐश्वर्या की तारीफों के बांधे थे पुल
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में अभिषेक बच्चन ने निम्रत कौर के सामने अपनी पत्नी ऐश्वर्या की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने बीवी को सपोर्ट सिस्टम बताते हुए कहा था, "मेरी पत्नी इस मामले में शानदार हैं। वह हमेशा मेरी इमोशनल सपोर्ट सिस्टम रही है। मैं बहुत लकी हूं, मेरा पूरा परिवार लकी है।"
यह भी पढ़ें- 'वह हमेशा मेरे साथ रहेगी', IIFA में बेटी का हुआ जिक्र तो Aishwarya Rai ने दिया जबरदस्त जवाब; वीडियो वायरल
अभिषेक को समझती हैं ऐश्वर्या
अभिषेक बच्चन ने कहा था, "ऐश्वर्या राय जैसी जीवनसाथी होने की सबसे अच्छी बात यह है कि वह बिजनेस (फिल्म इंडस्ट्री) से हैं। वह इसे समझती हैं। वह मुझसे थोड़े समय पहले से यह काम कर रही हैं। इसलि, वह दुनिया को जानती हैं। वह इन सब से गुजरी हैं। यह अच्छा है जब आप घर आते हैं और अगर आपका कोई चुनौतीपूर्ण दिन रहा है तो आप जानते हैं कि कोई है जो इसे समझता है।"
खबरें और भी
अभिषेक को पसंद है ऐश्वर्या की ये खूबी
अभिषेक बच्चन ने कहा, "मैंने हमेशा देखा है कि वह एक ऐसी शख्सियत रही हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे कठिन समय को बहुत ही गरिमा और शालीनता के साथ पार किया है। मैं वाकई उनकी इस खूबी का कायल हूं। अभिनेता भावुक लोग होते हैं, हम बहुत ही अतिसंवेदनशील होते हैं। और कई बार ऐसा होता है जब हम बस भड़कना चाहते हैं और हम भड़क जाते हैं। आप सिर्फ इतना ही बर्दाश्त कर सकते हैं। मैंने उन्हें ऐसा करते कभी नहीं देखा।"
True but where is the disrespect by Aishwarya???? Even Jaya Bachchan has praised Aishwarya for forgetting her star image and stand behind. Don't talk about your mom here who disrespect your nalla fatherpic.twitter.com/D37QuBTzBz https://t.co/SlcU2zgqKJ
— Empress Aishwarya Fan (@badass_aishfan) October 19, 2024
अभिषेक बच्चन की बातें सुनकर निम्रत कौर ने उनकी बात पर सहमति जताते हुए सिर हिलाया और मुस्कुराय था। मालूम हो कि दोनों 2022 में रिलीज हुई फिल्म दसवीं में नजर आ चुके हैं। फिल्म में निम्रत, अभिषेक की ऑन-स्क्रीन पत्नी बनी थीं।