Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉलीवुड नहीं 15 साल की उम्र में Parineeti Chopra ने दूरदर्शन पर किया था डेब्यू, देखें Video

    Updated: Mon, 06 May 2024 10:58 AM (IST)

    बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का नाम आए दिन लाइमलाइट में बना रहता है। हाल ही में ओटीटी फिल्म अमर सिंह चमकीला (Amar Singh ...और पढ़ें

    सामने आया परिणीति का अनसीन वीडियो (Photo Credit-X)
    सामने आया परिणीति का अनसीन वीडियो (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. सामने आया परिणीति चोपड़ा का थ्रोबैक वीडियो
    2. दूरदर्शन चैनल पर छोटी से उम्र में किया था डेब्यू
    3. चर्चा में आया परिणीति का नाम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने साल 2011 में सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म लेडीज वर्सेज रिक्की बहल से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। तब से लेकर अब तक बतौर एक्ट्रेस उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना खास मुकाम बनाया है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन परिणीति ने हाल ही में ओटीटी फिल्म अमर सिंह चमकीला से फैंस का दिल जीता है। 

    इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टीवी चैनल दूरदर्शन के एक कार्यक्रम में गाना गाती दिख रही हैं। आइए एक नजर परिणीति के इस वीडियो पर नजर डालते हैं। 

    सामने आया परिणीति का पुराना वीडियो

    शनिवार को परिणीति चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह दूरदर्शन के एक देशभक्ति कार्यक्रम में गीत गाती नजर आ रही हैं। उनके साथ इस वीडियो में अन्य कई बच्चे भी मौजूद हैं। 

    अदाकारा ने वीडियो के कैप्शन पर लिखा है- मेरा असली डेब्यू। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले दूरदर्शन पर नजर आने को एक्ट्रेस अपना रियल डेब्यू मानती हैं। उनको इस वीडियो की पड़ताल करते हुए बताते कि ये साल 2004 के दौरान का है। उस समय परिणीति की उम्र करीब 15 साल थी, जो इस वीडियो को देखने से मालूम पड़ रहा है। 

    दूरदर्शन चंडीगढ़ के इस खास शो में परिणीति चोपड़ा ने भाग लेकर उस वक्त अपने परिवार का नाम रोशन किया था। ऐसे में अब करीब 20 साल बाद अदाकारा ये पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    अमर सिंह चमकीला में दिखीं परिणीति

    अभी कुछ दिन पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की फिल्म अमर सिंह चमकीला रिलीज हुई है। इस मूवी में परिणीति ने पंजाबी गायक की पत्नी अमरजोत कौर की भूमिका को बखूबी अदा किया है। 

    ये भी पढ़ें- Entertainment News: बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं परिणीति चोपड़ा, कहा- फिल्म इंडस्ट्री में चलता है फेवरेटिज्म