Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा से Mannara Chopra की रहती है अनबन? 'बिग बॉस' में नाम न लेने की थी ये वजह

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 09:26 AM (IST)

    बिग बॉस के दौरान मनारा चोपड़ा का सफर आसान नहीं था। कई बार उनके परिवार का नाम भी शो में घसीटा गया लेकिन मनारा ने अपनी बहनों प्रियंका चोपड़ा और परिणीति ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा से Mannara Chopra की रहती है अनबन? (X Image)
    प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा से Mannara Chopra की रहती है अनबन? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनारा चोपड़ा रियलिटी शो बिग बॉस 17 की पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं। शो में उन्होंने सेकेंड रनर-अप का पायदान हासिल किया था। जबकि, उनके मुकाबले में टीवी क्वीन अंकिता लोखंडे थीं। शो के दौरान मनारा चोपड़ा ने कई उतार- चढ़ाव देखें। यहां तक उनके परिवार को लेकर भी बात हुई, लेकिन मनारा ने कभी भी बिग बॉस के घर अपनी बहनों प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा का नाम उछलने नहीं दिया।

    मनारा चोपड़ा ने अब बिग बॉस 17 खत्म होने के महीनों बाद वजह बताया है कि आखिर शो में उन्होंने क्यों अपनी बहनों का नाम नहीं लिया। जबकि, वो एक सेलिब्रिटी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।

    यह भी पढ़ें- Mannara Chopra की बर्थडे पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लगाए चार चांद, दीदी-जीजू ने दिया खास सरप्राइज

    प्रियंका- परिणीति से मनारा की अनबन

    मनारा चोपड़ा ने बताया कि बिग बॉस 17 के घर में उन्होंने अपनी बहनों का नाम इसलिए नहीं लिया, क्योंकि उन्हें फिर नेपो किड कहा जाता। हालांकि, जब उन्होंने शो में प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा को लेकर बात करने से इनकार कर दिया, तो कहा गया कि बहनों के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं है। सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने इन बातों को बकवास बताया।

    क्या बोलीं मनारा ?

    मनारा चोपड़ा ने साफ किया कि उनकी बहनों के साथ उनके रिश्ते बिल्कुल ठीक और अच्छे है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने घर की सबसे प्यारी बच्ची हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में अपने परिवार वालों का नाम नहीं लिया, क्योंकि वो शो में अपने दम पर आगे बढ़ना चाहती थीं और अपनी लड़ाई खुद लड़ना चाहती थीं। बिग बॉस एक पर्सनैलिटी शो है इसलिए वो अपनी पर्सनैलिटी दिखाना चाहती थीं और ये सब उन्होंने अपनी मां से सीखा है।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra के परिवार ने किराये पर दिया पुणे वाला बंगला, हर महीने इतने लाख का मिलेगा भुगतान, चौंका देगी रकम

    पूरे परिवार पर पड़ा प्रियंका असर

    प्रियंका चोपड़ा को लेकर मनारा चोपड़ा ने कहा कि जब उनकी बहन मिस वर्ल्ड बनी थीं, तब वो टीनएजर थीं। उश दौरान परिवार के सभी बच्चों पर प्रियंका चोपड़ा का काफी असर पड़ा था। बहन की तारीफ करते हुए मनारा ने कहा कि प्रियंका ने हमेशा खुद को एक इंडिपेंडेंट और स्ट्रॉन्ग वुमन की तरह प्रेजेंट किया है और वो उनको देखकर बढ़ी हुई हैं। 

    खबरें और भी