यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
साली से शादी करवाने के लिए Raj Kapoor ने प्रेम चोपड़ा से की थी मिन्नतें? ये कहकर किया था राजी
एक दौर था जब प्रेम चोपड़ा का नाम सुनते ही लोग खौफ खा जाते थे क्योंकि उन्होंने फिल्मों में खतरनाक विलेन का किरदार बखूबी निभाया। मगर असल जिंदगी में वो ब ...और पढ़ें

HighLights
- फिल्मी पर्दे पर विलेन बनकर जीता सबका दिल
- राज कपूर लाए थे प्रेम चोपड़ा के लिए शादी का रिश्ता
- शादी के लिए राजी करने के लिए किया था ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Prem Chopra And Raj Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों की बात की जाए, तो प्रेम चोपड़ा का नाम शीर्ष पर आता है। फिल्मों में खौफनाक विलेन के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले प्रेम चोपड़ा ने दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया। भले ही उन्होंने पर्दे पर खलनायक की भूमिका निभाई हो, लेकिन असल जिंदगी में वह बेहद सौम्य और सादगी पसंद इंसान हैं।
प्रेम चोपड़ा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया और लीड एक्टर्स को भी कड़ी टक्कर दी। उनका रिश्ता हिंदी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर से भी बेहद खास था। दोनों सिर्फ इंडस्ट्री के साथी नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ते में भी बंधे हुए थे।
एक ही घर की दो बहनों से की शादी
राज कपूर और प्रेम चोपड़ा के बीच का रिश्ता महज दोस्ती या सहयोग तक सीमित नहीं था। दरअसल, दोनों ने एक ही परिवार की दो बहनों से शादी की थी। राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से साल 1946 में विवाह किया था, जो मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिस विभाग के एक उच्च अधिकारी की बेटी थीं। वहीं प्रेम चोपड़ा ने कृष्णा की छोटी बहन उमा से 1969 में शादी की। इस तरह दोनों अभिनेता ‘साडू भाई’ बन गए थे।
(1).jpg)
Photo Credit- X
ये भी पढ़ें- पिता Shammi Kapoor की तरह सुपरस्टार बनने चला था बेटा, फ्लॉप एक्टर बनकर छोड़ दिया था बॉलीवुड
बताया जाता है कि कृष्णा कपूर ने ही अपने पति राज कपूर को प्रेम चोपड़ा और उमा की जोड़ी के लिए प्रस्ताव लेकर भेजा था। राज कपूर ने प्रेम से बात की और उन्हें उमा से शादी के लिए मनाया। यह रिश्ता न सिर्फ पारिवारिक रूप से बल्कि इमोशनली से भी बेहद खास बन गया।
खबरें और भी
(1).jpg)
Photo Credit- Instagram
प्रेम चोपड़ा का शानदार फिल्मी सफर
प्रेम चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में राजेश खन्ना के साथ करीब 19 फिल्मों में स्क्रीन शेयर की। उन्हें शहीद, उपकार, कटी पतंग, दो रास्ते, पूरब और पश्चिम, क्रांति, दोस्ताना, और बेवफा से वफा जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है। कुछ समय पहले उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में अहम भूमिका निभाई थी, जिससे उनकी वापसी को दर्शकों ने खूब सराहा था।